विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज-हमसफर एक्सप्रेस समेत 5 ट्रेनों में लीज पर मिलेंगे पार्सल कोच, व्यापारियों-कारोबारियों को बड़ी राहत

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 29 Oct 2026 07:19 PM (IST)

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने व्यापारियों की सुविधा के लिए 5 प्रमुख ट्रेनों में पार्सल कोच लीज पर ...और पढ़ें

प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस। जागरण आर्काइव

प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल एसएलआर कोच पट्टे पर देगा

  2. एसएलआर कोच पट्टे पर दिए जाएंगे, 17 नवंबर को ई-नीलामी होगी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के प्रयागराज मंडल ने व्यापारियों और कारोबारियों की सुविधा के लिए प्रमुख ट्रेनों में पार्सल स्पेस (एसएलआर) लीज पर देने का निर्णय लिया है। प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनों में 3.9 टन क्षमता वाले एसएलआर कोच पट्टे पर दिए जाएंगे। इसके लिए 17 नवंबर को ई-नीलामी होगी।

इन ट्रेनों में पार्सल स्पेस मिलेगा

जिन ट्रेनों में पार्सल स्पेस मिलेगा, उनमें प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस (सप्ताह में चार दिन), कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन), कानपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (सप्ताह में एक दिन), प्रयागराज-उधना एक्सप्रेस (सप्ताह में एक दिन) और कानपुर-दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) शामिल हैं।

दिल्ली, मुंबई व सूरत तक माल भेजना सुगम

इस व्यवस्था से दिल्ली, मुंबई और सूरत जैसे बड़े कारोबारी केंद्रों तक माल भेजना बेहद सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध हो जाएगा। लंबे समय से इसकी तैयारी चल रही थी, जिसे अब रणनीतिक रूप से शुरू किया जा रहा है। रेलवे से सामान ढुलाई का सबसे बड़ा फायदा किराया और समय का होता है।

माल समय पर पहुंच सकेगा

सड़क परिवहन की तुलना में माल ढुलाई की लागत कम आएगी और माल समय पर पहुंच जाएगा। मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज छिवकी रूट की पूजा स्पेशल गाड़ियों के बढ़े फेरे, पूर्वांचल-बिहार की राह आसान; दीपावली व छठ पर यात्रियों को राहत

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के शंकरगढ़ स्टेशन पर बनेगा डीलक्स शौचालय, कानपुर और चुनार में बड़ी होगी पार्किंग; यात्रियों को होगी सुविधा