विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के शंकरगढ़ स्टेशन पर बनेगा डीलक्स शौचालय, कानपुर और चुनार में बड़ी होगी पार्किंग; यात्रियों को होगी सुविधा

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 29 Oct 2026 03:38 PM (IST)

प्रयागराज के शंकरगढ़ स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक डीलक्स 'पे एंड यूज' शौचालय बनेगा। कानपुर सेंट्रल, चुनार, शिकोहाबाद और ...और पढ़ें

कानपुर सेंट्रल व चुनार स्टेशन पर पार्किंग का विस्तार होगा। जागरण आर्काइव

कानपुर सेंट्रल व चुनार स्टेशन पर पार्किंग का विस्तार होगा। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. यात्रियों को स्वच्छ वातावरण देने को आधुनिक डीलक्स ‘पे एंड यूज’ शौचालय की शुरुआत होगी

  2. कानपुर सेंट्रल, चुनार, शिकोहाबाद व झींझक स्टेशन पर वाहन पार्किंग को ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मुुंबई रूट पर शंकरगढ़ स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए आधुनिक डीलक्स ‘पे एंड यूज’ शौचालय की शुरुआत की जा रही है। वहीं स्टेशनों पर यात्रियों को वाहन खड़े करने के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और स्टेशन परिसर के प्रवेश द्वारों पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।

यात्रियों को परेशानी होती थी 

कानपुर सेंट्रल, चुनार, शिकोहाबाद और झींझक स्टेशनों पर वाहनों की सुरक्षित पार्किंग के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शंकरगढ़ स्टेशन से गुजरने वाले दैनिक यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को अब तक नियमित साफ-सफाई और पानी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

निजी एजेंसी संचालित करेगी शोचालय

अब बीओटी (बिल्ड-आपरेट-ट्रांसफर) माडल पर आधारित इस डीलक्स ‘पे एंड यूज’ शौचालय का संचालन 15 वर्षों के लिए निजी एजेंसी द्वारा किया जाएगा। इसका सीधा फायदा यह होगा कि 24 घंटे नियमित रखरखाव, बेहतर रोशनी और पानी की निर्बाध आपूर्ति से यात्रियों को साफ और स्वच्छ माहौल मिलेगा, जिससे संक्रमण का खतरा खत्म होगा।

कानपुर में नया पार्किंग स्टैंड होगा

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर कैंट साइड में गेट संख्या तीन के सामने, वर्तमान दोपहिया पार्किंग के पास और मस्जिद से सटे स्थान पर पांच वर्षों के लिए नया पार्किंग स्टैंड शुरू होगा। वहीं, चुनार रेलवे स्टेशन परिसर में पांच वर्षों, व शिकोहाबाद और झींझक रेलवे स्टेशन पर तीन-तीन वर्षों के लिए पार्किंग स्टैंड का आवंटन होगा।

यह भी पढ़ें- दीपावली व छठ पर राहत: प्रयागराज छिवकी होकर चलने वाली कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, मार्ग और गंतव्य में भी हुआ बदलाव

यह भी पढ़ें- योगनिद्रा से जागने वाले हैं श्रीहरि विष्णु, गूंजेगी शहनाई और मचेगी बरात की धूम; नवंबर-दिसंबर में कितने विवाह मुहूर्त?