विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवाली-छठ पर UP रोडवेज की तैयारी: हर 5 मिनट में प्रयागराज से काशी और 10 मिनट में लखनऊ के लिए मिलेगी बस

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 30 Oct 2026 08:52 PM (IST)

यूपी रोडवेज दिवाली और छठ महापर्व के लिए प्रयागराज से विशेष बस सेवाएं चला रहा है। 6 से 17 नवंबर ...और पढ़ें

दिवाली और छठ पर्व पर प्रयागराज से रोडवेज से विभिन्न रूटों के लिए बस सुविधा बढ़ाईजाएगी।

दिवाली और छठ पर्व पर प्रयागराज से रोडवेज से विभिन्न रूटों के लिए बस सुविधा बढ़ाईजाएगी।

HighLights

  1. रोडवेज ने तैयार किया विशेष खाका, छह से 17 नवंबर तक 148 अतिरिक्त फेरे करेंगी बसें

  2. पर्व पर अवकाश न लेकर ड्यूटी करने वाले चालकों-परिचालकों को मिलेगा 4800 रुपये बोनस

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दिवाली और छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों की राह सुगम बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) ने कमर कस ली है। प्रयागराज परिक्षेत्र से छह से 17 नवंबर के बीच दैनिक 148 अतिरिक्त फेरों के साथ विशेष बस सेवा मिलेगी। काशी जाने वाले यात्रियों को हर पांच मिनट और राजधानी लखनऊ के लिए प्रत्येक दस मिनट के अंतराल पर बसें मिलेंगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार के अनुसार त्योहारों में संभावित भारी भीड़ के प्रबंधन के लिए रूटवार विस्तृत समय-सारिणी तय कर दी गई है। लखनऊ मार्ग पर सर्वाधिक 34 और कानपुर व वाराणसी मार्ग पर 24-24 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। वहीं, अयोध्या रूट पर हर 15 मिनट (20 अतिरिक्त फेरे), जौनपुर-गोरखपुर मार्ग पर 15 मिनट (26 अतिरिक्त फेरे) तथा मीरजापुर व बांदा रूट पर 10-10 अतिरिक्त फेरों का प्रबंध किया गया है।

त्योहारी भागदौड़ में बसों का चक्का निर्बाध घूमता रहे, इसके लिए निगम ने चालक-परिचालकों और वर्कशाप कर्मियों को आर्थिक प्रोत्साहन मिलेगा। छह से 17 नवंबर तक बिना अवकाश लिए 11 से 12 दिन लगातार औसतन 300 किमी प्रतिदिन बस चलाने वाले संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों को 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 4400 से 4800 रुपये तक एकमुश्त प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा।

तय सीमा से अधिक दूरी तय करने पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त दिए जाएंगे। इलेक्ट्रिक बस चालकों को 3300 किमी पर 1000 रुपये तथा कार्यशाला के तकनीकी कर्मियों को 2100 से 2500 रुपये तक का विशेष मानदेय दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- महानगरी, तुलसी और बनारस एक्सप्रेस का नंबर 1 जनवरी से बदलेगा, मुंबई व यूपी के बीच प्रयागराज के रास्ते चलती हैं ये ट्रेनें

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले नई दिल्ली-वाराणसी पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन नियमित चलेगी, प्रयागराज के लोगों को भी तोहफा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।