विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, यमुनापार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक की चली गई जान

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 11 Sep 2026 12:28 PM (IST)

प्रयागराज के यमुनापार में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में ...और पढ़ें

प्रयागराज के मेजा में सड़क हादसे में मृत युवक के बिलखतीं परिवार की महिलाएं। जागरण

प्रयागराज के मेजा में सड़क हादसे में मृत युवक के बिलखतीं परिवार की महिलाएं। जागरण

HighLights

  1. गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार अस्पताल में भर्ती

  2. मेजा थाना क्षेत्र के डोरवा परानीपुर संपर्क मार्ग पर दुर्घटना

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यमुनापार में दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मेजा थाना क्षेत्र के डोरवा परानीपुर संपर्क मार्ग पर दलाई का पूरा रामनगर गांव के समीप शुक्रवार सुबह दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर

मेजा थानांतर्गत मिश्रपुर गांव निवासी 35 वर्षीय सुनील भारतीय सुबह बाइक से कहीं जा रहा था। अभी वह दलाई का पूरा रामनगर गांव के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रहे बाइक सवार से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल रामनगर का निवासी है 

ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस दोनों को रामनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे बाइक सवार को एसआरएन अस्पताल रेफर किया। वह रामनगर गांव का रहने वाला है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक सुनील के स्वजन सीएचसी रामनगर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में CBI का बड़ा एक्शन, रेलवे के दो अधिकारी 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला, खनन माफिया साथियों संग ने किया पथराव