विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर हमला, खनन माफिया साथियों संग ने किया पथराव

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 10 Sep 2026 08:56 PM (IST)

प्रयागराज में अवैध खनन रोकने गई वन विभाग की टीम पर खनन माफिया ने हमला कर दिया। पथराव में विभाग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. वन भूमि में हो रहे खनन को रोकने गए थे वनकर्मी

  2. यमुनापार के शंकरगढ़ रेंज के भैसाही गांव की घटना

जागरण संवाददाता, प्रयगाराज। यमुनापार के शंकरगढ़ रेंज के भैसाही गांव में वन विभाग की जमीन पर अवैध खनन हो रहा था। बुधवार सुबह इसकी सूचना मिलने पर वन दारोगा आकाश कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहां से एक ट्रैक्टर ट्राली में पत्थर लोड करके ले जाया जा रहा था।

वन विभाग की टीम ने रोका तो खनन करने वाले ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। इसी में ट्रैक्टर फंस गया। तब तक खनन माफिया ने अपने करीब 12 से 15 साथियों को बुला लिया। सभी ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। पथराव करने लगे। इसमें कर्मचारी तो बालबाल बच गए, लेकिन विभाग की जीप क्षतिग्रस्त हो गई।

इसके बाद हमलावर ट्रैक्टर छुड़ाकर भाग निकले। सूचना पाकर जिले से विभाग की टास्क फोर्स पहुंची। चेकिंग अभियान चलाकर संबंधित ट्रैक्टर पकड़ लिया गया, लेकिन उसमें लगी गिट्टियां नहीं बरामद हुईं। वन दारोगा ने शंकरगढ़ थाने में तहरीर दी है।