विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के 455 किसानों को नलकूप बोरिंग के लिए बड़ी राहत, 50% या 1.75 लाख तक की छूट देगी सरकार

By Surya Prakash Tiwari Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 12 Nov 2026 05:26 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज के 455 किसानों को नलकूप की बोरिंग पर 50% या अधिकतम 1.75 लाख रुपये की छूट मिलेगी। लघु सिंचाई ...और पढ़ें

प्रयागराज के 455 किसानों को इस साल नलकूप की बोरिंग में छूट का लाभ मिलेगा।

प्रयागराज के 455 किसानों को इस साल नलकूप की बोरिंग में छूट का लाभ मिलेगा।

HighLights

  1. शासन से किसानों को नलकूप की बोरिंग में छूट, 150 योजना के लाभ से होंगे वंचित

  2. लघु सिंचाई विभाग को शासन ने आवंटित किया लक्ष्य, बजट मिलना अभी बाकी

  3. एक नलकूप लगाने में करीब 3.50 लाख लागत, 50% या अधिकतम 1.75 लाख

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जिले के 455 किसानों को इस साल नलकूप की बोरिंग में छूट का लाभ मिलेगा। शासन की ओर से लघु सिंचाई विभाग को लक्ष्य का आवंटन कर दिया गया है। बजट मिलना अभी बाकी है। हालांकि 150 किसान मायूस भी होंगे, क्योंकि आवेदन के सापेक्ष लक्ष्य मिला है।

नलकूप लगाने में छूट की योजना

लघु सिंचाई विभाग की ओर से किसानों के लिए नलकूपों की स्थापना में छूट देने की योजना चलाई जा रही है। एक नलकूप की स्थापना में लगभग 3.50 लाख रुपये की लागत आती है। योजना के तहत नलकूप की स्थापना में आने वाली पूरी लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 1.75, इनमें से जो धनराशि कम होती, वह सरकार वहन करती है। शेष पैसे खुद किसानों को लगाने पड़ते हैं।

नलकूप में बिजली कनेक्शन में भी 68 हजार की छूट

इसके अलावा नलकूप में बिजली का कनेक्शन कराने में भी 68 हजार रुपये की छूट किसानों को मिलती है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस योजना के तहत 600 से अधिक किसानों ने आवेदन किए थे। इसके सापेक्ष सिर्फ 455 किसानों को लाभान्वित कराने का लक्ष्य ही मिला है।

आवेदन के क्रम से प्राथमिकता निर्धारित होगी

लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कुमार गौरव ने बताया कि जितना लक्ष्य आया है, सिर्फ उतने ही किसानों को लाभ मिलेगा। आवेदन के क्रम से प्राथमिकता निर्धारित होगी। शासन से अभी बजट नहीं मिला है। बजट जारी होने के बाद नलकूपों की बोरिंग कराने का काम शुरू कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट रोड को रोशन करेगा नगर निगम, 12 किमी मार्ग पर फसाड लाइट व प्रमुख स्थानों पर झालर लगेगा

यह भी पढ़ें- PDA की अधिग्रहीत जमीनों की प्रयागराज में अवैध खरीद-बिक्री हो रही, राजस्व अभिलेखों में नहीं हुई दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।