विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एयरपोर्ट रोड को रोशन करेगा नगर निगम, 12 किमी मार्ग पर फसाड लाइट व प्रमुख स्थानों पर झालर लगेगा

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 12 Nov 2026 04:26 PM (IST)

प्रयागराज नगर निगम महाकुंभ के लिए एयरपोर्ट रोड को रोशन करेगा, 12 किमी मार्ग पर फसाड लाइट और झालर लगाए ...और पढ़ें

प्रयागराज में एयरपोर्ट रोड। जागरण आर्काइव

प्रयागराज में एयरपोर्ट रोड। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. 12 किमी के इस मार्ग पर खराब स्ट्रीट लाइटें बदली जाएंगी

  2. पीडीए ने नगर निगम को सौंपी मार्ग प्रकाश की जिम्मेदारी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। महाकुंभ के दौरान शहर की आकर्षक सड़कों में शामिल एयरपोर्ट रोड को रात में रोशनी से जगमग करने की जिम्मेदारी नगर निगम संभालेगा। करीब 12 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर मार्ग प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही खराब स्ट्रीट लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाएगा।

रात में चौराहा व मार्ग जगमगाएगा

इससे एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों को रात में आवागमन के दौरान बेहतर रोशनी मिलेगी और सड़क की खूबसूरती भी बढ़ेगी। सड़कों पर बनाए चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग की जाएगी। इस मार्ग पर पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से विद्युतीकरण का कार्य कराया गया था। अब स्ट्रीट लाइटों के संचालन, रखरखाव और खराब लाइटों को बदलने की जिम्मेदारी नगर निगम उठाएगा।

स्ट्रीट लाइटों की संख्या बढ़ाई जाएगी

इसके लिए नगर निगम के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। मार्ग पर जहां भी स्ट्रीट लाइट खराब हैं, उन्हें चिह्नित कर दुरुस्त कराया जाएगा। आवादी वाले क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों की संख्या भी जरूरत के अनुसार बढ़ाई जाएगी।

नगर निगम संभालेगा मार्ग प्रकाश व्यवस्था

नगर निगम के विद्युत एवं यांत्रिक विभाग के मुख्य अभियंता डॉ. संजय कटियार ने बताया कि एयरपोर्ट रोड पर मार्ग प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर निगम संभालेगा। अलग-अलग थीम पर फसाड लाइट भी लगाई जाएगी। प्रमुख स्थानों पर झलर भी लगेगी।

यह भी पढ़ें- PDA की अधिग्रहीत जमीनों की प्रयागराज में अवैध खरीद-बिक्री हो रही, राजस्व अभिलेखों में नहीं हुई दर्ज

यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर स्पेशल ट्रेनें: नई दिल्ली-पटना, ग्वालियर-बरौनी, मुंबई-दानापुर व उधना-जयनगर समेत कई स्पेशल ट्रेनें रेलवे ने चलाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।