विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में रोजगार मेला: पहले दिन 1147 युवाओं को मिली नौकरी, 35 हजार नौकरियों का अवसर

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 17 Nov 2026 08:51 PM (IST)

प्रयागराज के शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें पहले दिन 8742 अभ्यर्थियों ...और पढ़ें

शंभूनाथ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट झलवा में दो दिवसीय 'रोजगार महोत्सव-2026' का शुभारंभ करते विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह व अन्य अतिथि।

शंभूनाथ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट झलवा में दो दिवसीय 'रोजगार महोत्सव-2026' का शुभारंभ करते विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह व अन्य अतिथि।

HighLights

  1. शंभूनाथ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट झलवा में 18 नवंबर को भी जुटेंगे युवा

  2. दो दिवसीय रोजगार मेले में 100 से अधिक कंपनियां दे रही हैं नौकरी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट झलवा में मंगलवार को रोजगार के अवसरों का बड़ा मंच सजा। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित दो दिवसीय 'रोजगार महोत्सव-2026' का आयोजन किया गया है।

8742 अभ्यर्थियों ने योग्यता-हुनर दिखाए

पहले दिन 8742 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने नौकरी पाने के लिए अपनी योग्यता और हुनर का प्रदर्शन किया। इनमें से 1147 युवाओं को विभिन्न कंपनियों ने नौकरी के लिए चयनित किया। खास बात यह है कि मेले में 100 से अधिक कंपनियां 35 हजार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पहुंची हैं।

शुभारंभ विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज और शम्भूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस रोजगार महोत्सव का शुभारंभ पूर्व मंत्री एवं शहर पश्चिम के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार मेले में अधिक से अधिक भागीदारी करें और अपने बेहतर भविष्य की दिशा में पहला कदम बढ़ाएं।

अभ्यर्थियों का उत्साह बढ़ाया 

उन्होंने युवाओं को अवसरों का लाभ उठाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की रूपरेखा सहायक निदेशक, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय राजीव कुमार यादव ने प्रस्तुत की। सेवायोजन प्रयागराज परिक्षेत्र के उप निदेशक रवि शेखर आनंद और शम्भूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के सचिव अभिषेक तिवारी ने भी अभ्यर्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें प्रेरणादायी संदेश दिए।

यह भी पढ़ें- TGT भर्ती की विसंगतियों को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने उठाई आवाज, कहा- बीपीएड और बीएड को लेकर दोहरा मानदंड क्यों?

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में युवाओं को नौकरी के अवसर, दो दिवसीय रोजगार मेला 17 नवंबर से लगेगा, 120 कंपनियां लेंगी हिस्सा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।