विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साइबर अपराधियों ने बैंक KYC के नाम पर दो लोगों को बनाया शिकार, 1.80 लाख रुपये खाते से निकाले

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 09 Oct 2026 03:28 PM (GMT+05:30)

साइबर अपराधियों ने प्रयागराज में दो लोगों को निशाना बनाया, जिसमें केवाईसी अपडेट और ऑनलाइन शॉपिंग धोखाधड़ी के जरिए कुल ...और पढ़ें

साइबर अपराधियों ने प्रयागराज के करेली व कीडगंज इलाके के रहने वाले दो लोगों को ठगी का शिकार बनाया।

साइबर अपराधियों ने प्रयागराज के करेली व कीडगंज इलाके के रहने वाले दो लोगों को ठगी का शिकार बनाया। 

HighLights

  1. प्रयागराज के करेली और कीडगंज इलाके के निवासी हैं भुक्तभोगी

  2. बैंक खाते से करीब 90 हजार रुपये की आनलाइन शापिंग कर ली

  3. मां का खाता बंद होने के डर से बैंक डिटेल साइबर अपराधी को बता दी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। साइबर अपराधियों ने एक बार फिर शहर के दो लोगों को अपना शिकार बनाया। घटना करेली और कीडगंज क्षेत्र में हुई। दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस साइबर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। 

करेली के सादियापुर में रहने वाले दीपक सिंह को साइबर अपराधी ने फोन किया। कहा गया कि उनकी मां की केवाईसी होनी है, नहीं तो बैंक खाता बंद हो जाएगा। पहले तो दीपक ने इसे अनसुना कर दिया, लेकिन पुनः उसको फोन करके यही बात कही गई। कहीं मां का खाता न बंद हो जाए, इस डर से उसने बैंक से संबंधित डिटेल साइबर अपराधी को बता दी। इसके बाद खाते से 90 हजार रुपये से अधिक निकाल लिया। मोबाइल पर रुपये निकाले जाने का संदेश आने के बाद दीपक को इसकी जानकारी हुई तो करेली थाने में मामला दर्ज कराया।

वहीं कीडगंज में रहने वाले मोहित विश्वकर्मा के बैंक खाते से साइबर अपराधी ने करीब 90 हजार रुपये की आनलाइन शापिंग कर ली। मोहित ने किसी को कोई ओटीपी भी नहीं बताया था। मोबाइल पर कई बार आनलाइन शापिंग किए जाने के बाद रुपये कटने का मैसेज आने पर उसे साइबर ठगी का पता चला।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज: गाय ढूंढने परेड मैदान गए युवक पर लाठी-डंडा और लोहे की राड से हमला, मोबाइल तोड़ा व नकदी छीनी

यह भी पढ़ें- प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर GRP जवानों ने TT की पिटाई की, आक्रोशित स्टाफ का हंगामा; धरने पर बैठे