प्रयागराज: गाय ढूंढने परेड मैदान गए युवक पर लाठी-डंडा और लोहे की राड से हमला, मोबाइल तोड़ा व नकदी छीनी
प्रयागराज के परेड मैदान में गाय ढूंढने गए एक युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया। ...और पढ़ें

प्रयागराज के परेड मैदान में युवक पर जानलेवा हमला किया गया।
HighLights
मारपीट करने के बाद दबंगों ने भुक्तभोगी को धमकी भी दी
जख्मी युवक ने दारागंज थाने में आरोपितों पर केस दर्ज कराया
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम क्षेत्र में परेड मैदान पर कुछ लोगों ने शुभम पर लाठी, डंडा, लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मोबाइल तोड़कर नकदी भी छीन ली। हमले में जख्मी शुभम ने दारागंज थाने में नामजद, अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
त्रिवेणी बांध निवासी शुभम का कहना है कि गुरुवार शाम उसकी गाय खो गई थी। उसे खोजते हुए वह परेड मैदान पर पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवक आ गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा, लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घायल होने पर हमलावरों ने मोबाइल तोड़ दिया और जेब में रखे साढ़े चार हजार रुपये भी छीन लिए। फिर धमकी देते हुए भाग निकले।
