विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर GRP जवानों ने TT की पिटाई की, आक्रोशित स्टाफ का हंगामा; धरने पर बैठे

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 09 Oct 2026 01:46 PM (IST)

प्रयागराज के छिवकी रेलवे स्टेशन पर सादी वर्दी में जीआरपी जवानों ने टीटी अशोक कुशवाहा की पिटाई कर दी। विरोध ...और पढ़ें

प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर धरनारत टीटी स्टॉफ से वार्ता करते जीआरपी के सीओ अरुण कुमार पाठक। जागरण

प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर धरनारत टीटी स्टॉफ से वार्ता करते जीआरपी के सीओ अरुण कुमार पाठक। जागरण

HighLights

  1. साबरमती आसनसोल एसी स्पेशल ट्रेन से उतरे यात्रियों की टिकट चेक कर रहे थे टीटी

  2. सादी वर्दी में जीआरपी के दो जवानों को टिकट चेक करने से रोकने पर टीटी की गई पिटाई

संवाद सहयोगी, जागरण, नैनी (प्रयागराज)। छिवकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर यात्रियों से टिकट चेक करते समय एक टीटी अशोक कुशवाहा की जीआरपी के जवानों ने पिटाई कर दी। पिटाई और अभद्रता की जानकारी होने पर अन्य टीटी स्टाफ में आक्रोश फैल गया।

दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास 

बड़ी संख्या में टीटी एकत्र होकर जीआरपी छिवकी चौकी के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के दौरान वे दोषी जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अरुण कुमार पाठक सीओ जीआरपी वहां पहुंचे और आक्रोशित टीटी स्टाफ को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश भी की जा रही है।

चेकिंग एस्कॉर्ट में तैनात हैं टीटी

बताया गया है कि ट्रेन के चेकिंग एस्कॉर्ट में तैनात टीटी अशोक कुशवाहा शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे साबरमती आसनसोल एसी स्पेशल ट्रेन से उतरे यात्रियों की टिकट चेक कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान जीआरपी के दो जवान भी सादी वर्दी में टिकट चेक करने लगे। 

जीआरपी चौकी के सामने धरने पर बैठे टीटी

आरोप है कि जब टीटी अशोक कुशवाहा ने टिकट चेक करने से मना किया तो दोनों जवान अशोक कुशवाहा को मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर अन्य सहकर्मी वहां एकत्र हो गए और करीब 11 बजे बड़ी संख्या में टीटी जीआरपी चौकी के सामने धरने पर बैठ गए। जमकर नारेबाजी करने लगे। सीओ जीआरपी की मध्यस्थता में वार्ता चल रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली घेराव की आहट पर रेलवे का बड़ा फैसला: आज दोपहर 2 बजे के बाद देश भर से दिल्ली व निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेनें रद रहेंगी

यह भी पढ़ें- ट्रेन मैनेजर समेत 3548 पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी व आवेदन शुरू; RRB प्रयागराज में 265 पद