विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के सिविल लाइंस में  नहीं बनेगा ओवरब्रिज, मेट्रो परियोजना पर भी आपत्ति

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:39 PM (IST)

प्रयागराज के सिविल लाइंस में प्रस्तावित ओवरब्रिज परियोजना को रोक दिया गया है, जबकि मेट्रो परियोजना का खाका नए सिरे से खींचने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल GEMINI की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल GEMINI की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. सिविल लाइंस ओवरब्रिज परियोजना पर फिलहाल रोक लगी।

  2. मेट्रो परियोजना का खाका नए सिरे से बनेगा।

  3. ऐतिहासिक सिविल लाइंस क्षेत्र को बचाने पर जोर।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में प्रस्तावित दो बड़ी परियोजनाओं पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इनमें एक सिविल लाइंस में केपी ग्राउंड के पास से लेकर पत्थर गिरजा घर तक प्रस्तावित ओवरब्रिज है तो दूसरी एयरपोर्ट से लेकर झूंसी तक मेट्रो।

कमिश्नर की अगुवाई में हुई बैठक में इन पर आपत्तियां लगी। ऐसे में फिलहाल ओवरब्रिज के बनने की उम्मीद कम ही दिख रही है। वहीं मेट्रो का खाका फिर से खींचने के निर्देश दिए गए हैं।

कमिश्नर कार्यालय के गांधी सभागार में हुई इस बैठक के सिटी लाजिस्टिक प्लान पर चर्चा हुई। कमिश्नर डा. लोकेश एम. बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जबकि, नगर निगम के महापौर गणेश केसरवानी के अलावा पीडीए ऋतुराज, ईस्टर्न यूपी चैंबर आफ कामर्स एंड इंड्रस्टीज के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल व सचिव राजीव नैयर भी शामिल हुए।

ओवरब्रिज की परियोजना पर हुई चर्चा

करीब एक घंटे तक चली बैठक में केपी कॉलेज के पास से लेकर सीएमपी तक और दूसरी तरफ केपी कॉलेज के पास से सिविल लाइंस में पत्थर गिरिजा घर के पास तक प्रस्तावित ओवरब्रिज की परियोजना पर चर्चा हुई। एयरपोर्ट से लेकर झूंसी तक प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजना के खींचे गए खाका पर भी विचार-विर्मश हुआ।

सचिव राजीव नैयर ने मेट्रो और सिविल लाइंस वाले ओवरब्रिज पर आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि सिविल लाइंस इलाका शहर का एतिहासिक क्षेत्र है। पुल के निर्माण से यह पूरी तरह से तहस-नहस हो जाएगा। इसके अलावा मेट्रो की लाइन के निर्माण में भी काफी खोदाई होगी, जो इसकी खूबसूरती को छीन लेगी।

सचिव राजीव नैयर ने बताया कि उनकी आपत्तियों पर मंडलायुक्त ने भी सहमति जताई। फिलहाल सिविल लाइंस ओवरब्रिज परियोजना को रोक दिया। वहीं मेट्रो परियोजना का फिर नए सिरे से खाका खींचने के निर्देश दिए। बैठक में शहर की अन्य परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में जल्द दौड़ेंगी 50 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, स्टेनली रोड समेत इन रूटों पर मिलेगी सुविधा

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में रोजगार मेला: पहले दिन 1147 युवाओं को मिली नौकरी, 35 हजार नौकरियों का अवसर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।