विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prayagraj News: पांच रूट पर सिटी बस सेवा शुरू, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

Published: Tue, 01 Jul 2025 07:00 PM (IST)

प्रयागराज के करछना क्षेत्र में विधायक पीयूष रंजन निषाद ने पाँच रूटों पर सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। यह ...और पढ़ें

पांच रूट पर सिटी बस सेवा शुरू, विधायक ने दिखाई हरी झंडी।
पांच रूट पर सिटी बस सेवा शुरू, विधायक ने दिखाई हरी झंडी।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। करछना क्षेत्र के पांच रूट पर मंगलवार को सिटी बस सेवा का शुभारंभ ब्लाक मुख्यालय से किया गया। करछना विधायक पियूष रंजन निषाद एवं उप जिलाधिकारी तपन कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर पांच अलग-अलग रूटों पर बसों को रवाना किया।

विधायक पियूष रंजन निषाद ने कहा यह बस सेवा प्रथम चरण में धधुआ घाट,कोहडा़र घाट, पनासा, भगनपुर और करमा गौहनिया संपर्क मार्ग पर शुरू की गई है। जल्द ही दूसरे चरण में अन्य मार्गों पर बस सेवा दी जाएगी। सिटी बस सेवा का संचालन किए जाने से चार लाख की आबादी इससे लाभान्वित होगी।

ग्रामीण इलाके के लोगों को मुख्यालय तक पहुंचने में सहूलियत भी मिलेगी। खासकर सीनियर सिटीजन, छात्र-छात्राओं, महिलाएं तथा कामकाजी लोगों को आवागमन करने में सुविधा होगी। प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश कुमार द्विवेदी ने कहा विधायक की यह पहल क्षेत्र की जनता के लिए बहुत सराहनीय है।

वर्षों की प्रतिक्षा के बाद आखिरकार करछना मुख्यालय से सिटी बस सेवा का शुभारंभ हुआ। इसमें सबसे अधिक पिछड़े इलाके में रहने वाले लोगों को फायदा होगा। ब्लाक प्रमुख चाका अनिल पटेल ने कहां यह सेवा क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत है।

अब शिक्षा चिकित्सा और रोजमर्रा के कार्यों तक पहुंचने के लिए लोगों को वाहनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन त्रिवेणी प्रसाद पांडे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवतार किशन सिंह, राजेश शुक्ला, ज्ञान सिंह पटेल, बृजेश निषाद, सेवालाल पटेल, नन्हे पांडेय, रिंकू सिंह, प्रमोद तिवारी, जय सिंह पटेल, विनोद प्रजापति, हंसराज सिंह, शिव गणेश पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।