विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में चलती कार आग का गोला बनी, वाहन रोककर चार लोगों ने कूदकर बचाई अपनी जान

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 17 Oct 2026 02:46 PM (IST)

प्रयागराज के नैनी में लेप्रोसी चौराहे पर चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे वह आग का गोला बन ...और पढ़ें

प्रयागराज के नैनी स्थित लेप्रोसी चौराहे के पास कार में आग लग गई। जागरण आर्काइव

प्रयागराज के नैनी स्थित लेप्रोसी चौराहे के पास कार में आग लग गई। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. नैनी के लेप्रोसी चौराहे पर हुई घटना, कार से मध्य प्रदेश जा रहे थे लोग

  2. परिवार की वृद्ध महिला का अस्थि कलश संगम में विसर्जत कर लौट रहे थे

संवाद सहयोगी, जागरण, नैनी (प्रयागराज)। यमुनापार में लेप्रोसी चौराहे पर शुक्रवार देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। इस पर चार लोग सवार थे। कार रोककर उन्होंने किसी तरह बाहर निकाल कर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। कार मध्य प्रदेश के पन्ना जिले अजयगढ़ गांव निवासी मुकेश मिश्रा की पत्नी कल्पना मिश्रा के नाम से थी।

बताया जाता है कि मुकेश मिश्रा अपनी दादी के अस्थि कलश का विसर्जन करने शुक्रवार सुबह प्रयागराज संगम तीन लोगों के साथ आए थे। विसर्जन व पूजन-अर्चन करने के बाद देर रात वह वापस मध्य प्रदेश जा रहे थे। यमुना नदी पर बने नये पुल पार करने के बाद कार से अचानक धुआं निकलने लगा।

इस पर लेप्रोसी चौराहे के समीप कार रोककर सभी बाहर निकल गए। देखते ही देखते कर आग का गोला बन गई, जिससे यातायात ठप हो गया।  मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाई। पुलिस ने कुछ देर बाद यातायात सुचारु कराया। नैनी पुलिस का कहना है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में दशहरा के बाद बढ़ेगी ठंड, 25 अक्टूबर से गिरेगा अधिकतम तापमान; मौसम विभाग क्या कहता है?

यह भी पढ़ें- रेलवे की NTPC भर्ती में लिपिक श्रेणी में कई पदों पर टाइपिंग टेस्ट खत्म, इसमें फेल अभ्यर्थी सेलेक्ट नहीं हो पाते थे