विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के नवाबगंज में दबे कैश मामले में खोदाई जारी, बक्से मिलने और आयकर की टीम के पुणे जाने का मचा शोर

By Rajendra Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 31 Oct 2026 04:48 PM (IST)

प्रयागराज के नवाबगंज में राजेश यादव के घर चल रही खोदाई के दौरान चार बक्से मिलने और आयकर टीम के ...और पढ़ें

प्रयागराज के नवाबगंज इलाके में करोड़ों की मिली नकदी पहेली बन गई है।

प्रयागराज के नवाबगंज इलाके में करोड़ों की मिली नकदी पहेली बन गई है।

HighLights

  1. अफवाह की कोई अधिकारी पुष्टि नहीं है, आयकर विभाग व पुलिस के समक्ष हो रही खोदाई

  2. 30 पुलिसकर्मी, आयकर विभाग के 10 अधिकारी व कर्मचारी, डाग स्क्वायड की टीम लगी है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव आयकर विभाग और पुलिस अधिकारियों के सामने राजेश यादव के मकान में खोदाई कराई जा रही है। देर शाम ग्रामीणों में यहां से चार ताला बंद बक्से मिलने का शोर मचा। यही नहीं, आयकर विभाग की एक टीम के पुणे तक रवाना होने की चर्चा होने लगी। हालांकि, इसकी कोई अधिकारी पुष्टि नहीं है।

नवाबगंज इंस्पेक्टर ने भी किया इंकार

नवाबगंज इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी ने भी बक्से मिलने से इन्कार किया है। वहीं, राजेश यादव के घर में चल रही कार्रवाई में 30 पुलिसकर्मी, आयकर विभाग के दस अधिकारी व कर्मचारी, डाग स्क्वायड की टीम को लगाया गया है। इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक महिला पुलिसकर्मियों को भी यहां तैनात किया गया है।

राजेश के परिवार की महिलाओं से भी पूछताछ

सूत्रों की मानें तो राजेश यादव के परिवार की महिलाओं से महिला पुलिसकर्मियों ने बरामद रुपये को लेकर पूछताछ भी की है। इसके अलावा राजेश यादव के आसपास रहने वालों से भी गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई जा रही है। जांच अधिकारियों को यह पता चला है कि राजेश यादव के दो करीबी भी उसके साथ पुणे में लंबे समय तक रहे हैं। वह भी यह पूरा प्रकरण जानते हैं।

... एक बार फिर नीला ड्रम चर्चा में

मेरठ के बाद एक बार फिर नीला ड्रम चर्चा में आया है। इस बार इसमें किसी की लाश नहीं बल्कि रुपये भरे थे। इसे लेकर लोग यही कह रहे हैं कि अब कोई भी गलत कार्य के लिए नीले ड्रम का ही सहारा लिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- नोट के बंडल संग करोड़ों की नगदी के कई राज भी जमीन में दबे, प्रयागराज में नीले ड्रमों में मिले थे रुपये

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में करोड़ों की बरामदगी: मकान मालिक बोला- मेरा पैसा नहीं, तो आखिर किसका है यह धन?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।