नोट के बंडल संग करोड़ों की नगदी के कई राज भी जमीन में दबे, प्रयागराज में नीले ड्रमों में मिले थे रुपये
प्रयागराज में नीले ड्रमों में मिली करोड़ों की नकदी के मामले में मकान मालिकों से पूछताछ जारी है, लेकिन कोई ...और पढ़ें

प्रयागराज में नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव में मुख्य मार्ग पर राजेश यादव का मार्केट। जागरण
HighLights
मकान मालिकों से लगातार हो रही पूछताछ, नहीं मिला आपराधिक कृत्य
मोबाइल की सीडीआर से मिल सकता है व्यापारी से बातचीत का प्रमाण
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार में नवाबगंज के बरईपुर रामनगर गांव के उस मकान में नोट के बंडल संग करोड़ की नकदी के कई राज दबे हैं, जहां से नीले ड्रम में पैसा मिला है। मामले का राजफाश होने के तीसरे दिन भी पुलिस मकान मालिक राजेश उर्फ बबलू और उसके भाई राकेश से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि इस दौरान दोनों भाइयों का कोई आपराधिक कृत्य सामने नहीं आया।
क्या पुणे के एक व्यापारी की थी करोड़ों की नकदी?
29 अक्टूबर को गुमराह करने वाले राजेश और राकेश ने कड़ाई से पूछताछ में 30 अक्टूबर को करोड़ों की नकदी पुणे के एक व्यापारी के होने की बात स्वीकार की। उसने कुछ भी जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच को आगे बढ़ा रही है।
मोबाइल की काल डिटेल रिपोर्ट से खुल सकता है राज
इसके साथ ही राजेश, राकेश के मोबाइल की काल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकलवाने की तैयारी चल रही है, ताकि व्यापारी से बातचीत का प्रमाण मिल सके। हालांकि तकनीकी रूप से कई साल पुराना मामला होने के कारण सीडीआर मिलना आसान नहीं लग रहा है।
एक्सपर्ट पूरे घर की बारीकी से जांच कर रहे
सूत्रों का कहना है कि इनकम टैक्स की टीम शनिवार को भी मकान की खोदाई करेगी। मकान मालिकों ने इनकम टैक्स के अधिकारियों को साफ तौर पर कुछ नहीं बताया है, एक्सपर्ट पूरे घर की बारीकी से जांच कर रहे हैं। पुराने मकान में जहां भी नई जोड़ाई या बदलाव के निशान देखे जा रहे हैं, उसकी खोदाई हो रही है। दीवाराें और मकान के बाहरी इलाके की भी छानबीन की जा रही है। यह प्रकिया पूरी होने के बाद करोड़ों रुपये की नकदी से जुड़ा राज सामने आ सकता है।
मकान मालिकों ने पुणे के व्यापारी का नाम नहीं बताया है, इसलिए वहां पुलिस टीम नहीं भेजी गई है। मकान के बाहर सीसीटीवी लगवा दिया गया, जहां आयकर की टीम मकान में खोदाई करवा रही है और नोटों की गिनती भी करेगी।
- सोनम कुमार, डीसीपी गंगानगर।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।