प्रयागराज के खंड शिक्षाधिकारियों में बड़ा फेरबदल, नौ BEO का गैर जनपद तबादला; 11 की यहां होगी तैनाती
बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर खंड शिक्षाधिकारियों के तबादले हुए हैं। प्रयागराज से नौ बीईओ को अन्य जिलों ...और पढ़ें

प्रयागराज के नौ BEO का गैर जनपद तबादला हुआ है।
HighLights
प्रयागराज से प्रतापगढ़, कौशांबी, रायबरेली समेत विभिन्न अन्य जिलों में स्थानांतरित
स्कूल शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर जारी पत्र के अनुसार हुए बीईओ के ट्रांसफर
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षाधिकारियों के व्यापक पैमाने पर तबादले हुए हैं। स्कूल शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर जारी पत्र के अनुसार प्रयागराज से नौ खंड शिक्षाधिकारियों को प्रतापगढ़, कौशांबी, रायबरेली समेत विभिन्न अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। जबकि दूसरे जनपदों से प्रयागराज के लिए खंड शिक्षाधिकारियों की तैनाती के आदेश हुए हैं।
किनका कहां हुआ स्थानांतरण
प्रयागराज में कार्यरत प्रतिभा सिंह, शैलपति यादव, प्रदीप कुमार सिंह और नीलम शाक्यवार को प्रतापगढ़ स्थानांतरित किया गया है। सुमन मिश्रा को रायबरेली, अखिलेश और लालजी शर्मा को कौशांबी भेजा गया है। खंड शिक्षाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान को वाराणसी और वीरेंद्र कुमार कनौजिया को लखनऊ स्थानांतरित किया गया है।
इन्हें प्रयागराज में तैनाती मिली
जिन्हें प्रयागराज में तैनाती मिली है उनमें प्रतापगढ़ के खंड शिक्षाधिकारी संतोष कुमार वर्मा, प्रभाकर यादव, रवि शंकर उपाध्याय, वंशीधर पांडेय और अमित दुबे को भेजा गया है। रत्नमणि मिश्रा को फतेहपुर से प्रयागराज, अरुण कुमार सिंह को कौशांबी से प्रयागराज, अमरेश कुमार और कन्हैयालाल को जौनपुर से स्थानांतरित कर प्रयागराज, देवमणि पांडे को मीरजापुर से प्रयागराज और यशवंत कुमार को अयोध्या से स्थानांतरित कर प्रयागराज भेजा गया है।