प्रयागराज के अल्लापुर में बच्चों पर मधुमक्खियों का हमला, तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
प्रयागराज के अल्लापुर स्थित लोहा पार्क में पानी टंकी पर चढ़े बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस घटना ...और पढ़ें

प्रयागराज के अल्लापुर में मधुमक्खियों के हमले में घायल बच्चे।
HighLights
शिवनगर कॉलोनी के लोहा पार्क स्थित पानी टंकी पर चढ़े थे बच्चे
पार्क में मधुमक्खियों का छत्ता था, हमले के बाद मची चीख-पुकार
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। छोटी दीवाली के दिन शनिवार दोपहर शहर के अल्लापुर इलाके में हादसा हो गया। यहां शिवनगर कॉलोनी के लोहा पार्क स्थित पानी टंकी पर चढ़े बच्चों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस दौरान बच्चों की चीख्-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी प्रकार उन्हें मधुमक्खियों से बचाया। इस दौरान तीन बच्चे घायल हो चुके थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पार्क के गेट पर ताला बंद था
क्षेत्र के पार्षद शिवसेवक सिंह के अनुसार शिवनगर कॉलोनी के लोहा पार्क के गेट पर ताला बंद है। शनिवार दिन में करीब 11 बजे गेट को लांघकर कुछ बच्चे पार्क में चले गए और वहां स्थित पानी टंकी पर चढ़ गए। वहीं पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा था। इसी दौरान मधुमक्खियों ने बच्चों पर हमला कर दिया।
निजी अस्पताल में घायल बच्चे भर्ती
घायल बच्चों में शिवम सिंह पुत्र ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह निवासी 6/9 शिवनगर कॉलोनी अल्लापुर, अयान सिंह पुत्र डॉ. अरुण कुमार सिंह निवासी शिवनगर कॉलोनी और अनुश्रय श्रीवास्तव पुत्र अनुपम श्रीवास्तव निवासी शिवनगर कॉलोनी हैं। इन घायल बच्चों को अल्लापुर स्थित साकेत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।