विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डिजिटल अरेस्ट: बैंक अधिकारियों की सूझबूझ से 76.60 लाख रुपये गंवाने से बचे, आप भी साइबर अपराधियों से सतर्क रहें

By Rajendra Yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 20 Nov 2026 03:27 PM (IST)

साइबर अपराधियों ने प्रयागराज के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी दी और 76.60 लाख रुपये मांगे। बैंक अधिकारियों की सूझबूझ और साइबर सेल की मदद से यह बड़ी धोखाधड़ी टल गई, जिससे अधिकारी लाखों रुपये गंवाने से बच गए।

प्रयागराज के बैंक अधिकारियों ने 'डिजिटल अरेस्ट' साइबर धोखाधड़ी को नाकाम किया, 76.60 लाख रुपये बचाए।

प्रयागराज के बैंक अधिकारियों ने 'डिजिटल अरेस्ट' साइबर धोखाधड़ी को नाकाम किया, 76.60 लाख रुपये बचाए।

HighLights

  1. CBI अफसर बन प्रयागराज के रिटायर फूड सेफ्टी अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर मांगे रुपये

  2. आतंकी गतिविधियों में पीड़ित के शामिल होने का डर दिखाकर गिरफ्तारी की बात कही थी

  3. भुग्तभोगी रिटायर अधिकारी की पत्नी ने एफडी तोड़वाई और आरटीजीएस कराने पहुंचीं थीं बैंक 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के टैगोर टाउन क्षेत्र में रहने वाले एक सेवानिवृत्त फूड सेफ्टी आफिसर को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर दिया। उनको आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का डर दिखाते हुए गिरफ्तारी की बात कही गई। अपराधियों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया।

दहशत में आकर पीड़ित अधिकारी की पत्नी ने एफडी तुड़वा कर बैंक में साइबर अपराधियों द्वारा मांगे गए 76.60 लाख रुपये अपने खाते में जमा करने के बाद आरटीजीएस कराने की कोशिश की तो बैंक अधिकारियों को संदेह हो गया। साइबर सेल की टीम को सूचना दी गई और फिर पूरा मामला साफ हुआ।

सेवानिवृत्त फूड सेफ्टी आफिसर के पास साइबर अपराधियों ने वाट्सएप वीडियाे काल किया। खुद को सीबीआई का अधिकारी बताते हुए सेवानिवृत्त अधिकारी से कहा कि आपका आधार आतंकी गतिविधियों और पुलवामा हमले से जुड़ा है। वाट्सएप पर फर्जी वारंट और नोटिस तक भेजा। पलभर में साइबर अपराधियों ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट कर लिया।

साइबर अपराधी ने कहा कि अगर वह बचना चाहते हैं तो 76.60 लाख रुपये दे दो। सेवानिवृत्त अधिकारी ने पत्नी को यह बात बताई तो वह हतप्रभ रह गईं। आनन-फानन में उन्होंने अपनी एफडी तुड़वाई और कर्नलगंज क्षेत्र स्थित एक बैंक पहुंच गईं। वहां उनका खाता है। अपने खाते में रुपये जमा किए और उसका आरटीजीएस करने को कहा।

इतनी बड़ी रकम आरटीजीएस कराने को लेकर बैंक अधिकारियों ने सेवानिवृत्त अधिकारी की पत्नी से पूछा तो वह गोलमोल जवाब देने लगीं। उनकी घबराहट को देखकर बैंक अधिकारियों को संदेह हुआ। उन्होंने साइबर सेल टीम को जानकारी दी। कुछ ही देर में साइबर सेल की टीम बैंक पहुंची।

बातचीत की और फिर उनके घर आई। यहां सेवानिवृत्त अधिकारी का मोबाइल लेते हुए वीडियो काल को डिस्कनेक्ट कराया। साइबर सेल की टीम ने दंपती को बताया कि यह कोई अधिकारी नहीं थे, बल्कि साइबर अपराधी थे।

यह भी पढ़ें- UPSSSC लेखाकार व लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा: त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन पर विरोध दर्ज करा कर अभ्यर्थी पहुंचे न्यायालय

यह भी पढ़ें- DElEd 2025 और 2024 बैच की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, एक अनुक्रमांक की दो उत्तर पुस्तिकाएं मिलीं तो नहीं की जाएगी चेक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।