यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Prayagraj : अतीक के दोनों बेटे एहजम और अबान 10 महीने बाद हुए रिहा; अब दोनों इस महिला के पास रहेंगे
Atique Ahmad Murder Video अतीक अहमद के दोनों बेटों को लंबे समय बाद बाल सुधार गृह से रिहा कर दिया ...और पढ़ें

HighLights
- 2 मार्च को दोनों बच्चों को बाल सुधार गृह में भेजा गया था
- सुप्रीम कोर्ट ने भी दोनों की कस्टडी के लिए आने वाले आवेदन पर विचार करने का निर्देश दिया था
प्रयागराज, जागरण संवाददाता। माफिया अतीक अहमद के बेटे एहजम और अबान को राजरूपुर स्थित बाल गृह से सोमवार की शाम रिहा कर दिया गया है। दो मार्च को इन्हें बाल गृह में दाखिल किया गया था। इसमें एहजम की उम्र अब 18 वर्ष हो गई है।
बालगृह में 18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को नहीं रखा जाता। ऐसे में एहजम को बालगृह से बाहर निकाला जाना अनिवार्य हो गया था। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने भी दोनों की कस्टडी के लिए आने वाले आवेदन पर विचार करने का निर्देश दिया था।
.jpg)
अतीक की बहन ने अपने पास रखने के लिए किया था आवेदन
अब उसी क्रम में एहजम के साथ अबान की कस्टडी के लिए अतीक की बहन परवीन ने बाल कल्याण समिति के पास आवेदन किया था। उस पर फैसला लेते हुए बाल कल्याण समिति ने दोनों को परवीन अहमद को सुपुर्द करने का आदेश दिया है। परवीन असरौली हटवा पुरामुफ्ती की निवासी हैं। अब दोनों उन्हीं के पास रहेंगे।
