प्रयागराज हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई शूटरों की तस्वीर, एक ने गमछे से मुंह बांधा था; दूसरे ने लगाई थी टोपी
प्रयागराज में अरविंद भारतीया हत्याकांड के दो शूटर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं, जिनकी तलाश में प्रयागराज से प्रतापगढ़ तक छापेमारी की जा रही है।

प्रयागराज के अल्लापुर निवासी अरविंद भारतीया की फाइल फोटो।
HighLights
आरोपितों की तलाश में प्रयागराज से प्रतापगढ़ तक छापेमारी
वारदात के चौथे दिन भी अल्लापुर इलाके में तनाव की स्थिति
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सैलून में घुसकर फिल्मी अंदाज में अरविंद भारतीया की हत्या करने वाले कुछ शूटरों की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। दोनों शूटर मोहल्ले में बाइक से पहुंचे थे। बाइक चलाने वाला शूटर गमछे से मुंह बांध रखा था, जबकि पीछे बैठने वाला टोपी लगाया था।
इसी आधार उनकी तलाश में प्रयागराज से लेकर प्रतापगढ़ तक कई ठिकानों पर छापेमारी की गई, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। नामजद आरोपितों के कुछ करीबियों को पूछताछ के लिए उठाया गया। वहीं, वारदात के तीसरे दिन भी इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही, जिसको देखते हुए एहतियातन पुलिस फोर्स का मूवमेंट होता रहा।
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर मोहल्ले में रहने वाला अरविंद भारतीया बीते साल हुए साजन मेहतर हत्याकांड में गवाह था। वह प्रापर्टी डीलिंग भी करता था। 26 नवंबर की शाम जब वह अल्लापुर में ही शेरू की सैलून पर दाढ़ी-बाल बनवा रहा था, तभी वहां पहुंचे नकाबपोश शूटरों ने अरविंद को गोलियों से छलनी कर दिया था। फिल्मी अंदाज में हुई वारदात से इलाके में दहशत व्याप्त हो गई।
27 नवंबर को अरविंद के भाई राजू, बहन गुड़िया की तहरीर पर जार्जटाउन पुलिस ने आठ लोगों को नामजद किया। इसमें हत्या का आरोप गुड्डू पासी, मनीष, गोलू, प्रिंस, ईशू पर लगाया गया, जबकि साजिश में पूर्व पार्षद निहाल उर्फ बच्चा पासी, सरिता और कोमल को शामिल किया गया। शनिवार को पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नामजद आरोपितों, शूटरों की तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी की।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो शूटरों की तस्वीर कैद हुई, जिसको दिखाकर नाई का बयान लिया गया। फिलहाल थाना प्रभारी जार्जटाउन रुकुमपाल का कहना है कि हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर पिटाई; गलत नीयत से कई बार कर चुका है ओछी हरकत
यह भी पढ़ें- मासूम से दरिंदगी से आहत पिता ने फंदे पर झूलकर दी जान, बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद लहूलुहान हाल में मिली थी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।