विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मासूम से दरिंदगी से आहत पिता ने फंदे पर झूलकर दी जान, बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद लहूलुहान हाल में मिली थी

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 29 Nov 2026 03:00 PM (IST)

प्रयागराज में सात वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके पिता ने आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना नवाबगंज के शृंगवेरपुर धाम में हुई, जिससे पूरा क्षेत्र स्तब्ध है।

मासूम से दरिंदगी से आहत पिता ने फंदे पर झूलकर दी जान, बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद लहूलुहान हाल में मिली थी

मासूम से दरिंदगी से आहत पिता ने फंदे पर झूलकर दी जान, बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद लहूलुहान हाल में मिली थी

HighLights

  1. बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने आई थी सात वर्षीय बच्ची

  2. नवाबगंज थाना के शृंगवेरपुर धाम पुलिस चौकी क्षेत्र की घटना ने झकझोरा

संसू, जागरण, शृंगवेरपुर धाम (प्रयागराज)। सात वर्षीय मासूम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म से आहत होकर उसके पिता ने आत्महत्या कर ली। उसका शव फाफामऊ थाना इलाके में पेड़ पर लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के शृंगवेरपुर धाम पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इसके बाद रविवार को एक और हृदयविदारक घटना हो गई। बताते हैं कि इस घटना से आहत बच्ची के पिता ने फाफामऊ थाना क्षेत्र के गांव में पेड़ पर फंदे के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। 

फाफामऊ इलाके के एक गांव निवासी व्यक्ति की सात वर्षीय बेटी अपनी बुआ के घर शृंगवेरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। हैवान मासूम को गंभीर हालत में खेत में छोड़ने के बाद फरार हो गए थे। नवाबगंज पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नह शिकायत दर्ज होने का मामला सामने आया था। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था।

मासूम के साथ हुई दरिंदगी और उसके पिता की आत्महत्या की घटना ने पुलिस व्यवस्था और पीड़ित परिवार की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पिता के आत्महत्या करने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें- मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर पिटाई; गलत नीयत से कई बार कर चुका है ओछी हरकत

यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में ह्दयविदारक घटना: बेटे की कार से मां की दर्दनाक मौत, अचानक एक्सीलेटर दबने से हुआ हादसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।