विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कूड़ा फेंकते ही कैद होगी तस्वीर, AI कैमरे बजाएंगे अलार्म और लगेगा जुर्माना; सफाई व्यवस्था बिगाड़ने वालों की खैर नहीं

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 06 Nov 2026 12:35 PM (IST)

प्रयागराज में अब खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर लगाम कसने के लिए एआई आधारित कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे ...और पढ़ें

प्रयागराज में AI कैमरे कूड़ा फेंकने वालों की पहचान करेंगे, नगर निगम जुर्माना लगाएगा।

प्रयागराज में AI कैमरे कूड़ा फेंकने वालों की पहचान करेंगे, नगर निगम जुर्माना लगाएगा।

HighLights

  1. महाराष्ट्र की तर्ज पर प्रयागराज में भी यह व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई जा रही है

  2. नगर निगम सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने वाले स्थानों को चिह्नित करेगा

जागरण संवाददाता,प्रयागराज। सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंककर शहर की सफाई व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर अब तकनीकी रूप से शिकंजा कसा जाएगा। खुले में कूड़ा फेंकने वालों को पकड़ने के लिए नगर निगम प्रमुख स्थानों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है। इन कैमरों में गंदगी फैलाने वालों की तस्वीर कैद हो जाएगी। साथ ही अलार्म भी बजने लगेगा। इसके बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा।

महाराष्ट में यह व्यवस्था लागू है

महाराष्ट्र की तर्ज पर प्रयागराज में भी यह व्यवस्था लागू करने की योजना बनाई जा रही है। नगर निगम का उद्देश्य केवल कूड़ा फेंकने वालों की पहचान करना ही नहीं, बल्कि मौके पर ही उन्हें ऐसा करने से रोकना भी है। इसके लिए शहर के उन प्रमुख स्थानों को चिह्नित किया जाएगा, जहां लोग अक्सर सड़क किनारे, खाली स्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंककर गंदगी फैलाते हैं।

खास-खास

1 माह में लगने लगेंगे एआइ कैमरे
200 स्थानों पर शुरुआत में लगाने की है तैयारी
100 वार्ड हैं नगर निगम में
600 मीट्रिक टन प्रतिदिन निकलता है कूड़ा
200 मीट्रिक टन गीला
4500 सफाई कर्मचारियों की संख्या है।

कूड़ा फेंकने वालों को सचेत भी किया जाएगा

एआई कैमरे अपनी तकनीक से गतिविधियों पर नजर रखेंगे। जैसे ही कोई व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकेगा, कैमरा उसकी तस्वीर कैद कर लेगा और तत्काल अलार्म बजने लगेगा। इससे मौके पर मौजूद व्यक्ति को सचेत किया जा सकेगा। साथ ही कैमरे में दर्ज तस्वीर के आधार पर संबंधित व्यक्ति की पहचान कर नियमों के अनुसार जुर्माना लगाया जाएगा।

निगम कर्मियों पर निर्भर नहीं रहना होगा

अभी तक सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कर्मचारियों पर निर्भर रहना पड़ता है। कई बार कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच पाते और लोग बेखौफ होकर गंदगी फैलाते रहते हैं। एआई कैमरे लगने से निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी और कार्रवाई के लिए साक्ष्य भी उपलब्ध रहेंगे।

सफाई व्यवस्था बेहतर करने को यह तकनीक लागू होगी

नगर आयुक्त साई तेजा का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। एआई कैमरों से निगरानी कर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में भूलभुलैया पार्क तीन करोड़ रुपये की लागत से बनेगा, ओपन जिम व योग स्थल भी भी मिलेगी सुविधा

यह भी पढ़ें- नई दिल्ली-पटना आरक्षित वंदे भारत स्पेशल प्रयागराज होकर चलेगी, 20 कोच की ट्रेन से त्योहारी सीजन में यात्रियों को राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।