विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में डबल मर्डर से सनसनी: अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, भाजपा नेता को चापड़ से मार डाला

By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 15 Oct 2026 01:10 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2026 02:13 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज आगमन से ठीक पहले सलोरी इलाके में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या ...और पढ़ें

प्रयागराज में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई।

प्रयागराज में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई।

HighLights

  1. कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी इलाके में हुई वारदात

  2. घटना के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता जुट गए हैं

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से कुछ देर पूर्व बड़ी वारदात हुई। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी इलाके में एक अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या की दी गई।

वहीं चापड़ से हमला कर भाजपा विधि प्रकोष्ठ काशी प्रांत के पूर्व संयोजक व अपर शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र मिश्र की भी हत्या कर दी गई। देवेंद्र मिश्र की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद लोगों में दहशत फैल गई।

बेली अस्पताल में देवेंद्र मिश्र की मौत

अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव को गोली मारने का आरोप देवेंद्र मिश्रा पर लगा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में वकील जुट गए हैं। वहीं भाजपा विधि प्रकोष्ठ काशी प्रांत के पूर्व संयोजक व अपर शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र मिश्र को चापड़ से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया।

उन्हें बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस गहनता से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

घटना के पीछे जमीन का विवाद आ रहा सामने

बताया जाता है कि सलोरी के काटजू बाग कॉलोनी में हाई कोर्ट के अपर शासकीय अधिवक्ता व भाजपा विधि प्रकोष्ठ काशी प्रांत के पूर्व संयोजक देवेंद्र नाथ मिश्र तथा जनपद न्यायालय के वकील सतीश चंद्र श्रीवास्तव का आमने-सामने ही घर है। दोनों के बीच जमीन का विवाद काफी समय से चल रहा है।

पहले देवेंद्र पर चापड़ से हमला फिर सतीश को गोली मारी

पुलिस जांच के मुताबिक, पहले देवेंद्र मिश्र पर चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इसके बाद लाइसेंसी पिस्टल से सतीश चंद्र श्रीवास्तव के पेट में गोली मार दी गई। सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इलाज के दौरान देवेंद्र मिश्र ने भी दम तोड़ दिया।

दो अधिवक्ताओं की हत्या से हड़कंप

दो अधिवक्ताओं की हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं सैकड़ों की संख्या में वकीलों की भीड़ भी जुट गई है। पुलिस अधिकारी जांच-पड़ताल कर रहे हैं। हर बिंदुओं पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- गुड्डू मुस्लिम पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का शिकंजा, रिश्तेदारों से पूछताछ शुरू

यह भी पढ़ें- QR कोड स्कैन कीजिए और 50 हजार इनाम पाइए... UP पुलिस की ऑनलाइन ठगी से लोगों को बचाने का अनोखा तरीका