विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुड्डू मुस्लिम पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का शिकंजा, रिश्तेदारों से पूछताछ शुरू

Published: Wed, 14 Oct 2026 06:51 PM (IST)

उमेश पाल हत्याकांड और असलहा तस्करी मामले में वांछित गुड्डू मुस्लिम पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शिकंजा कसना ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. दिल्ली स्पेशल सेल गुड्डू मुस्लिम पर शिकंजा कस रही है।

  2. उमेश पाल हत्याकांड और असलहा तस्करी में वांछित है गुड्डू।

  3. फरार गुड्डू के रिश्तेदारों और करीबियों से जानकारी जुटाई जा रही।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रदेश के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में वांछित चल रहे पांच लाख के इनामी कुख्यात बमबाज गुड्डू मुस्लिम पर अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शिकंजा कसेगी। असलहा तस्करी के प्रकरण में अब तक गुड्डू का बयान नहीं हो सका है। ऐसे में उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के बारे में टोह ली जा रही है। साथ ही प्रयागराज पुलिस से भी संपर्क साधा गया है।

लाला की सराय शिवकुटी निवासी गुड्डू मुस्लिम के घर पर अप्रैल 2023 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नोटिस चस्पा किया था। नोटिस के जरिए असलहा तस्करी के मामले में उसे बयान के लिए बुलाया गया था, लेकिन बमबाज स्पेशल सेल के सामने पेश नहीं हुआ था।

उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर की हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार का प्रबंध गुड्डू मुस्लिम ने ही किया था। मार्च 2023 में दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने अवतार सिंह नामक हथियार तस्कर को पकड़ा था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया था कि खालिद और जीशान नामक दो व्यक्ति को उसने अवैध 10 हथियारों की आपूर्ति की थी।

जांच में गुड्डू मुस्लिम को हथियार मुहैया कराने की बात सामने आई, जिसके बाद उसे नोटिस भेजा गया था। जांच में यह तथ्य भी सामने आया था कि तस्करों ने अतीक के बेटे असद और गुलाम को भी शरण दी थी। फिलहाल साढ़े तीन साल बाद भी गुड्डू मुस्लिम फरार है। उसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए नए सिरे से कवायद शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें- कहीं गुड्डू मुस्लिम व साबिर भी दूसरे राज्यों की जेल में तो बंद नहीं? पांच-पांच लाख रुपये का इनाम है घोषित