Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj Accident : सड़क पर सो रहीं छह महिलाओं को बेकाबू कार ने मारी टक्कर, दो की मौत व एक घायल

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 01:19 PM (IST)

    प्रयागराज में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित कार ने सड़क पर सो रहीं छह महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में एक महिला की जान चली गई जबकि एक ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रयागराज में हुए सड़क हादसे में घायल श्रीदेवी का एसआरएन अस्पताल में इलाज हो रहा है। जागरण

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज में बड़ा सड़क हादसा हुआ। सड़क पर सो रहीं छह महिलाओं को बेकाबू कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इसमें दो की मौत हो गई जबकि एक घायल महिला को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू (SRN) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इलाहाबाद हाई कोर्ट के समीप आंबेडकर चौराहे के पास फ्लाई ओवर के नीचे सड़क किनारे सो रहीं छह महिलाओं को शुक्रवार देर रात बेकाबू कार ने चपेट में ले लिया। इसमें एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती 60 वर्षीया गुलाब देवी ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। वहीं, एक अन्य महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। कैंट पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित कार चालक की तलाश कर रही है।

    फ्लाई ओवर के नीचे सड़क किनारे मजदूरी करने वाले, पेन और फूल-माला बेचकर जीवन यापन करने वाले दस से अधिक लोग शुक्रवार की रात सो रहे थे। बताया जाता है कि देर रात सिविल लाइंस से पानी की टंकी की तरफ तेज रफ्तार से जा रही कार अचानक बेकाबू हो गई।

    बेकाबू कार ने तीन महिलाएं को पूरी तरह से चपेट में ले लिया, जबकि तीन को हल्की टक्कर लगी। इसके बाद कार दूसरे छोर पर टकराकर रुक गई थी। चालक वाहन से उतरकर भाग निकला था। हादसे में मांडा के किनौरा की रहने वाली 65 वर्षीया चमेली की मौत हो गई थी।

    मांडा के किनौरा गांव की रहने वाली श्रीदेवी और गुलाब देवी को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां शनिवार सुबह गुलाब देवी की भी मौत हो गई। इंस्पेक्टर कैंट सुनील कुमार का कहना है कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित के बारे में कुछ जानकारी मिली है। पुलिस टीमें गिरफ्तारी में लगी हैं।

    देर रात हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ की थी। इसके साथ ही लोगों ने कार में आग लगाने का प्रयास किया था, हालांकि पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया था।