प्रयागराज के 30 हजार बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर, दीपावली पर मिल सकता है पेंशन का तोहफा
प्रयागराज के लगभग 30 हजार बुजुर्गों को दीपावली पर वृद्धावस्था पेंशन मिलने की उम्मीद है, जो कई महीनों से लंबित ...और पढ़ें

प्रयागराज के 30 हजार बुजुर्गों के लिए अच्छी खबर, दीपावली पर मिल सकता है पेंशन का तोहफा।
HighLights
कोई छह महीने तो कोई एक साल से पेंशन को भटक रहे
समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दीपावली पर करीब 30 हजार बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन का तोहफा मिल सकता है। यह ऐसे बुजुर्ग हैं, जो ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अब पेंशन नहीं मिलने से परेशान हैं। कोई छह महीने तो कोई एक साल से भटक रहे हैं।
30 हजार आवेदन लंबित
समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था पेंशन योजना का जिले में पिछले साल 1.48 लाख बुजुर्ग लाभ ले रहे थे। इस साल लाभार्थियों की संख्या 1.62 लाख पहुंच गई है। इसके अलावा करीब 30 हजार आवेदन अभी लंबित हैं। जिले स्तर से इन्हें अग्रसारित किया जा चुका है।
वृद्धावस्था पेंशन की त्रैमासिक किश्त जारी होगी
अब शासन स्तर से इन बुजुर्गों की पेंशन जारी की जानी है। वृद्धावस्था पेंशन की अगली त्रैमासिक किश्त दीपावली के आसपास जारी होने की उम्मीद है। इसमें लाभार्थियों की संख्या और भी बढ़ सकती है।
अगली बार लाभार्थियों की संख्या बढ़ सकती है
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एक हजार की पेंशन में 800 रुपये राज्य सरकार और 200 रुपये केंद्र सरकार देती है। केंद्र सरकार की ओर से अपने हिस्से के बजट में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसका लाभ जिले को भी मिलेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामशंकर पटेल ने कहा कि अगली बार लाभार्थियों की संख्या बढ़ सकती है।
