प्रयागराज के 42 विज्ञानी स्टैनफोर्ड की टॉप 2% सूची में शामिल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सर्वाधिक 18 हैं
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी विश्व के शीर्ष 2% विज्ञानियों की सूची में प्रयागराज के 42 विज्ञानियों को स्थान मिला है। ...और पढ़ें

विश्व के टॉप 2% विज्ञानियों की सूची में प्रयागराज के 42 शामिल हैं, इनमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 18 विज्ञानी हैं।
HighLights
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के प्रो. शिवराम दुबे को सर्वाधिक 9816 विश्व रैंक
AU के 18, MNNIT के 17, IIIT के तीन और IERT से 1 विज्ञानी सूची में शामिल
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय की ओर से जारी दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत विज्ञानियों की सूची में प्रयागराज के 42 विज्ञानियों को स्थान मिला है। इसमें 40 प्रयागराज के शिक्षण संस्थानों और 2 ऐसे विज्ञानी है जो यहां के संस्थानों से जुड़े रहे। इनमें राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) के 17, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 18, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) के तीन और आईईआरटी से एक विज्ञानी डॉ. अल्का वर्मा हैं।
IIIT के प्रो. शिवराम दुबे रैंकिंग में अव्वल
विश्व रैकिंग में सबसे ऊपर भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के एआई और इमेज प्रोसेसिंग विशेषज्ञ प्रो. शिवराम दुबे हैं। उनको 9816 विश्व रैंक प्राप्त हुई है। सब फिल्ड में उनकी विश्व रैंक 515 है। उनके साइटेशन 1574 हैं और एच इंडेक्स 12 मिला है। इसके अलावा इसी क्षेत्र के विशेषज्ञ प्रो. सतीश कुमार सिंह को 51312 रैंक सब फील्ड रैंक 2403 है। अप्लाइड फिजिक्स के उपेंद्र कुमार भी इन दो प्रतिशत विज्ञानियों में शामिल हैं।
किस विज्ञानी को कितनी रैंक मिली?
एमएनएनआईटी के विज्ञानियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इमेज प्रोसेसिंग, पालिमर और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में योगदान दिया है। 17 विज्ञानियों में एआई और इमेज प्रोसेसिंग पर काम कर रहे शुभम गुप्ता को 61,292 विश्व रैंक मिली है। इसके अलावा पालीमर पर शोध कर रहे प्रदीप दत्ता, मैकेनिकल के प्रमोद कुमार यादव, फार्माकोलाजी पर शोध कर रहे पीयूष गुप्ता, योगेंद्र कुमार प्रजापति, आशीष एन सावरकर, दीपायन गुहा, दुष्यंत कुमार सिंह, दीपक गुप्ता, सुमित तिवारी, वेद प्रकाश, आनंद शर्मा, दीपक पुनेठा, विनय कुमार श्रीवास्तव, अवनीश कुमार दुबे, निर्मल राय और गोरखनाथ शामिल हैं।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार सिंह की रैंक
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार सिंह की रैंक 38957 हैं। साइट्स 2132 और एच इंडेक्श 20 है। सुधीर पर्यावरण अभियांत्रिकी के विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा प्रो. शिव मोहन प्रसाद, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार, प्रो. सैय्यद इब्राहिम रिजवी, प्रो. बेचन शर्मा, डॉ. अभय कुमार पांडेय, प्रो. एमपी सिंह, डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. हरमनजीत कौर, डॉ. केएस सोमजना, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. रजनीश कुमार वर्मा, डॉ. नीति कांत, प्रो. एमसी चटोपाध्याय, प्रो. बनलता मोहंती, प्रो. अशील कुमार और डॉ. अरविंद कुमार शामिल हैं।
