विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज शहर में 22 नए नलकूप लगेंगे, 10 वार्डों के 1.50 लाख लोगों को मिलेगी पेयजल समस्या से राहत

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 22 Nov 2026 05:31 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज में जलकल विभाग 22 नए नलकूप स्थापित करेगा, जिससे 10 वार्डों के 1.50 लाख लोगों को गर्मी से पहले पेयजल संकट और कम दबाव की समस्या से राहत मिलेगी। 2-3 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

प्रयागराज शहर में 22 नए नलकूप 10 वार्डों के के लोगों को पेयजल संकट दूर करेंगे।

प्रयागराज शहर में 22 नए नलकूप 10 वार्डों के के लोगों को पेयजल संकट दूर करेंगे।

HighLights

  1. पानी के लो-प्रेशर की समस्या को दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयास तेज

  2. गर्मी से पहले नलकूप लगाने की योजना को लेकर जलकल विभाग की तैयारी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगा और यमुना के बीच बसे शहर में गर्मी शुरू होते ही पेयजल संकट गहराने लगता है। कई मोहल्लों में कम दबाव से पानी पहुंचने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। इस समस्या से निपटने के लिए जलकल विभाग ने तैयारी तेज कर दी है।

इन मोहल्लों की पेयजल समस्या दूर होगी

शहर के 10 वार्डों में 22 नए नलकूप लगाए जाएंगे। इनके शुरू होने से दरियाबाद, अशोक नगर, राजापुर, दारागंज, अल्लापुर, जयंतीपुर और हरवारा समेत अन्य क्षेत्रों की 1.50 लाख से अधिक आबादी को राहत मिलेगी।

22 स्थानों का चयन कर नलकूप स्थापित होंगे

जलकल विभाग की ओर से उन मोहल्लों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां गर्मी के दिनों में पानी का दबाव कम होने और पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने की शिकायतें मिलती हैं। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर 22 स्थानों का चयन कर नलकूप स्थापित किए जाएंगे। इससे संबंधित क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता बढ़ाने के साथ ही लो प्रेशर की समस्या को भी दूर करने में मदद मिलेगी।

नंबर गेम

402 एमएलडी पानी की खपत रोज शहर में होती है
80 एमएलडी पानी की आपूर्ति वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से आपूर्ति होती है
650 से अधिक छोटे बड़े नलकूप लगे हैं
2.50 लाख कनेक्शन धारक हैं
1600 किलोमीटर के दायरे में पाइप लाइन बिछाई गई है।

2-3 करोड़ की धनराशि होगी खर्च

दो से तीन करोड़ रुपये की धनराशि नलकूप लगाने में खर्च किया जाएगा। शहर में आबादी के विस्तार के साथ पेयजल की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पुराने नलकूपों पर निर्भरता कम करने और नए इलाकों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए अतिरिक्त संसाधन विकसित किए जा रहे हैं।

शहर के 10 वार्डों में 22 नए नलकूप लगाए जाने हैं। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। उन स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां लो प्रेशर के कारण लोगों को पेयजल की समस्या होती है।
- संजीव कुमार, महाप्रबंधक, जलकल विभाग, प्रयागराज।

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2027 : अफसरों की SIR में लगी ड्यूटी, कैसे हो माघ मेला की तैयारी? मेलाधिकारी ने DM से की गुजारिश

यह भी पढ़ें- Kartik Purnima 2026 : देव दीपावली पर दीपदान से पाएं सुख-समृद्धि और कर्ज मुक्ति, ज्योतिर्विद बता रहे पर्व की विशेषता


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।