विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के तीन विधानसभा क्षेत्रों की 194 सड़कें 30 करोड़ से चमकेंगी, ग्रामीणों की राह होगा सुगम

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 31 Oct 2026 01:09 PM (IST)

प्रयागराज के फाफामऊ, प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा में ग्रामीण क्षेत्रों की 194 खराब सड़कों की मरम्मत पर 30 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

फाफामऊ, प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा क्षेत्रों की सड़कें लोक निर्माण विभाग बनवाएगा। जागरण आर्काइव

फाफामऊ, प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा क्षेत्रों की सड़कें लोक निर्माण विभाग बनवाएगा। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. फाफामऊ, प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों की मरम्मत की जाएगी

  2. लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी के ग्रामीण क्षेत्रों में खराब सड़कों से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। फाफामऊ, प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा क्षेत्रों की 194 सड़कों की सूरत बदलने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग इन सड़कों की मरम्मत और सुधार पर 30 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इससे इन क्षेत्रों में आवागमन पहले से अधिक सुगम हो सकेगा।

सड़क बनाने को टेंडर प्रक्रिया शुरू

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड तीन की ओर से इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह वह सड़कें हैं, जिनका निर्माण पिछले कई वर्षों से नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कार्य आवंटन के बाद निर्माण और मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा।उन सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनकी स्थिति खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तीन माह में सड़कों को दुरुस्त करने की तैयारी

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड तीन के सहायक अभियंता नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों की कुल 194 सड़कों को बेहतर बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए लगभग 30 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। तीन माह के भीतर सभी सड़कों को दुरुस्त कराने का प्रयास होगा।

यह भी पढ़ें- PDA कार्यालय में ही होगी फ्लैटों की रजिस्ट्री, प्रयागराज के आवंटियों को तहसीलों के चक्कर लगाने के झंझट से मिलेगी मुक्ति

यह भी पढ़ें- समुद्र मंथन के रत्नों से सजा संगम नगरी का कलश चौराहा, रात में रोशनी से नहाई आकृतियां खूबसूरती को बढ़ा रहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।