14KG के सिलिंडर में सिर्फ 700 ग्राम गैस, 400 ग्राम के पैकेट में 40 ग्राम नमकीन कम मिला, घटतौली पर सख्त कार्रवाई
प्रयागराज में विधिक माप विज्ञान विभाग ने घटतौली के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। जांच में गैस सिलिंडर, नमकीन और ...और पढ़ें

प्रयागराज में घटतौली पर सख्त कार्रवाई 15 व्यापारियों का चालान
HighLights
नियमों की अनदेखी व घटतौली में 15 व्यापारियों का चालान
प्रयागराज में विधिक माप विज्ञान विभाग ने सघन जांच किया
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। अगर आप खरीदारी करने जा रहे हैं तो थोड़ा सतर्क रहिए। कहीं ऐसा न हो कि 400 ग्राम के पैकेट में 40-50 ग्राम नमकीन कम हो। 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलिंडर से 700 ग्राम गैस पहले ही निकाली हो, क्योंकि बाजार में इस तरह की घटतौली हो रही है। विधिक माप विज्ञान विभाग की जांच में ऐसे मामले पकड़े गए हैं। 15 व्यापारियों का चालान भी हुआ है।
विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक अनुराग सिंह कुशवाहा ने बीते दो दिन में लगभग 40 व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। वरिष्ठ निरीक्षक के मुताबिक छतनाग रोड पर जांच के दौरान लाल कुहडीह की इंडेन गैस एजेंसी के भरे हुए 14 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलिंडर में 700 ग्राम गैस कम मिली। इसे एक डिलिवरी मैन ग्राहक को देने के लिए ले जा रहा था।
लूकरगंज स्थित कामधेनु की फैक्ट्री में रखे 400 ग्राम के पैकेट में 40 ग्राम नमकीन कम थी। 300 ग्राम का सैंडविज ब्रेड तौल में 287 ग्राम मिला। अन्य उत्पादों के पैकेट पर यूनिट सेल प्राइस दर्ज नहीं था। छतनाग रोड पर स्थित माया डेयरी, ममता डेयरी, भोला डेयरी, रोहित डेयरी में रखे वजन तौलने वाले इलेक्ट्रानिक कांटे का नवीनीकरण नहीं मिला।
कीडगंज गल्लामंडी, गऊघाट के गल्ला व्यापारी शंकरलाल केसरवानी, सचिन केसरवानी, मोहन केसरवानी, रितेश गुप्ता, राज कुमार केसरवानी, खुल्दाबाद में लकड़ी विक्रेता अखिलेश कुमार विश्वकर्मा, सुभाष विश्वकर्मा, अभिषेक विश्वकर्मा, निखिल कुमार, गुन्ना और विश्वकर्मा जनरल स्टोर में भी यही कमी पाई गई। उन्होंने बताया कि सभी व्यापारियों का चालान किया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।