विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विधानसभा चुनाव से पहले प्रयागराज के पुलिस विभाग में भारी फेरबदल, यमुनानगर जोन में 109 दारोगाओं का तबादला

By Tara Gupta Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 14 Nov 2026 01:36 PM (IST)

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रयागराज के यमुनानगर जोन में 109 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। डीसीपी मनीष ...और पढ़ें

प्रयागराज में 109 दारोगा के कार्यक्षेत्र बदले, यमुनापार में सभी बदलाव हुए हैं।

प्रयागराज में 109 दारोगा के कार्यक्षेत्र बदले, यमुनापार में सभी बदलाव हुए हैं।

HighLights

  1. विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव

  2. डीसीपी यमुनानगर ने दारोगाओं को विभिन्न थाने में भेजा है

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यमुनानगर जोन में तैनात 109 दारोगाओं को ताश के पत्तों की तरह फेंट दिया गया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए डीसीपी यमुनानगर मनीष शांडिल्य ने कार्यक्षेत्र में बदलाव किया। सभी दारोगाओं को अलग-अलग थाने में भेजा गया है।

स्थानांतरण सूची: किसे कहां भेजा गया?

स्थानांतरण सूची के अनुसार दारोगा सपना, नेहा चौधरी, कुसुमलता, निधि कुमारी, अंबरीश, विजय सिंह को शंकरगढ़, रेशु यादव, वंदना सिंह, सोनू को मांडा थाना, हरिशंकर यादव, हरिनारायण, ज्योति सचान, जीतू बघेल, अफजल सिद्दीकी को बारा थाने में तैनाती मिली है। वीरेंद्र यादव, सुरेश सिंह को खीरी थाना, हरखनाथ यादव, दिव्या कुमारी, शिल्पी को लालापुर थाना में पोस्टिंग हुई है।

कई दाराेगाओं को अलग-अलग थाने भेजा गया

भृगुनाथ को कोरांव, रिया द्विवेदी, दर्शन सिंह को मेजा थाने भेजा गया है। इंद्रदेव पांडेय को नैनी, कालीचरन, आयुषी वाजपेयी को करछना थाने में तैनाती मिली है। इनके अलावा भी विभिन्न थानों में तैनात कई दाराेगाओं को अलग-अलग थाने में भेजा गया है।

इन्हें बनाया गया है चौकी इंचाज

बलिरामकुमार को बड़ोखर चौकी, पंकज भास्कर को कस्बा नैनी चौकी, नीतेश पाठक को एडीए नैनी, अनुज राय को पीपीजीसीएल शंकरगढ़, अंबरीश कुमार मिश्रा को जारी कौंधियारा, शिवशंकर यादव को गौहनिया घूरपुर, आशीष यादव को बारामार औद्योगिक क्षेत्र, रमेश मिश्रा को जेवनिया मेजा, अनुराग को रामगढ़ कोरांव का चौकी प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 29 चौकी प्रभारियों समेत 49 दारोगाओं का तबादला, किसे-कहां का मिला चार्ज देखें यहां

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 70 KM के दायरे में दौड़ेगी मेट्रो, बनेंगे 45 स्टेशन; ट्रैक तैयार करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।