विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजम खां की रिहाई ने केंद्र और प्रदेश सरकार को दिखाया आइना, प्रयागराज में बोले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी

By Sharad Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 19 Nov 2026 07:30 PM (IST)

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने आजम खां की अंतरिम जमानत पर प्रसन्नता व्यक्त की।कहा कि भाजपा सरकार को आइना दिखाया है। उन्होंने इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रयागराज के आनंद भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन करते राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी व अन्य। सौ. संगठन

प्रयागराज के आनंद भवन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन करते राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी व अन्य। सौ. संगठन

HighLights

  1. पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

  2. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आनंद भवन में किया नमन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां को इलाहाबाद हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कहा, केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार अपने विरोधियों को प्रताड़ित कर रही है। उसी मंशा से आजम पर फर्जी मामले दर्ज करके उन्हें जेल भेजा गया था। उन्हें अंतरिम जमानत देकर कोर्ट ने भाजपा सरकार को आइना दिखाया है।

पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न इंदिरा गांधी की जन्मतिथि पर गुरुवार को आनंद भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रमोद ने कहा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन उत्तर प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा। दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा जल्द हो जाएगा। हम उन सीटों पर लड़ेंगे जो एक-दूसरे को जिता सकते हैं।

प्रमोद तिवारी ने कहा कि इंदिरा गांधी भारत की सबसे शक्तिशाली और करिश्माई प्रधानमंत्री के रूप में याद की जाती हैं। वह 20वीं सदी की एक विलक्षण प्रतिभा वाली विश्व नेता थी, जिनका सबसे बड़ा गुण उनका निडर होना था। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने की। संचालन किशोर वार्ष्णेय ने किया।

इस दौरान पूर्व विधायक विजय प्रकाश, सुधाकर तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, अशफाक अहमद, संजय तिवारी, विजय मिश्रा, अरशद अली, अनिल पांडेय, शशि प्रकाश, अरुण तिवारी, निशांत त्रिपाठी मौजूद रहे।

वरिष्ठ नेता रघुनाथ द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस के निकट स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आनंद भवन में इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा, इंदिरा गांधी ने राष्ट्र के उत्थान में अद्वितीय भूमिका निभाई थी। संचालन विनय पांडेय ने किया।

यह भी पढ़ें- यूपी न्यायिक सेवा परीक्षा-2026: सिविल जज के 365 पदों पर होगी भर्ती, 20 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन करें अभ्यर्थी

यह भी पढ़ें- Assistant Professor Exam : छह मंडलों के मुख्यालयों पर 50994 परीक्षार्थियों ने दी सहायक आचार्य परीक्षा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।