विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के लाखों किसानों को मिली पीएम किसान सम्मान निधि, मतदाता सूची में भी होगा संशोधन

Published: Sat, 31 Oct 2026 08:49 AM (IST)

प्रयागराज के 5.96 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त मिली, जिससे उन्हें खेती में आर्थिक सहायता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. प्रयागराज के 5.96 लाख किसानों को मिली सम्मान निधि।

  2. खेती-किसानी के खर्चों में मिलेगी आर्थिक मदद।

  3. पंचायत मतदाता सूची में नाम जोड़ने का अवसर।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से हस्तांतरित की। इसका सजीव प्रसारण विकास भवन स्थित गंगा सभागार में किया गया। जनपद के लगभग 5.96 लाख किसानों के खाते में भी सम्मान निधि की धनराशि भेजी गई।

इससे किसानों को खेती-किसानी से जुड़े खर्चों के लिए आर्थिक मदद मिलेगी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह उपस्थित रहे। उप निदेशक कृषि पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि किसान सम्मान निधि से किसानों को बीज, खाद और अन्य कृषि निवेशों की व्यवस्था करने में सहूलियत मिलती है। इससे फसल उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि करने में भी मदद मिलती है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शंभू नाथ, नौनिहाल सिंह, मनोज कुमार मालवी, राम भजन, अयोध्या प्रसाद, कल्याण सिंह, पंकज सिंह, बलवंत सिंह, मलखान सिंह और अशर्फी लाल को किसान सम्मान निधि का स्वीकृत पत्र प्रदान किया।

पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए कर सकेंगे आवेदन
पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची में नाम बढ़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने की प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं। अब ग्राम पंचायतों के सामान्य निवासी मतदाता सूची में परिवर्धन, संशोधन और विलोपन के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदनों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की गई है। नाम बढ़वाने के लिए प्रपत्र-2, संशोधन के लिए प्रपत्र-3 और नाम हटवाने के लिए प्रपत्र-4 में आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़ें- JTET अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत, रांची से दुमका और डालटनगंज के लिए चलेंगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

विलोपन का आवेदन दो प्रतियों में देना होगा। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (पंचायत) को निर्देश दिया है कि अपनी तहसील के अंतर्गत आने वाले विकासखंडों की ग्राम पंचायतों से प्राप्त आवेदनों की जांच कर परिवर्धन, संशोधन और विलोपन की अलग-अलग सूचियां तैयार कर सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें- अंबेडकर नगर में युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव, प्रेमिका समेत चार पर दर्ज हुआ केस


----

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।