अंबेडकर नगर में युवक की हत्या कर पेड़ से लटकाया शव, प्रेमिका समेत चार पर दर्ज हुआ केस
अंबेडकर नगर के जलालपुर में एक युवक की हत्या कर उसका शव पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस ने मृतक ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
युवक रवि की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया।
प्रेमिका, भाई और दो अज्ञात पर हत्या का केस।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, जलालपुर। युवक की हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया था। पुलिस ने प्रेमिका, भाई और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। नगपुर मुस्तफाबाद के पारस मौर्य के पुत्र रवि हरियाणा में निजी कंपनी में नौकरी करता था। करीब तीन माह पूर्व घर लौटा था। गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से करीब 500 मीटर दूर कटहल को पेड़ पर तार से लटकता मिला था।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। रवि दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। पिता का आरोप है कि रवि का युवती से प्रेम प्रसंग था। उसे फोन कर बुलाया गया और फिर साजिश के तहत हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। पिता ने प्रेमिका पूजा व भाई अमरजीत संग दो अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर पहुंचा तो एहतियातन भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। स्वजन प्रेमिका, भाई व अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किए जाने की मांग करते रहे। हरियाणा से परिजनों को आने पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले को शांत कराया।
खराब मौसम के बीच शुक्रवार को तमसा नदी के बालाघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रेमिका, उसके भाई और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।