विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JTET अभ्यर्थियों के लिए रेलवे की बड़ी राहत, रांची से दुमका और डालटनगंज के लिए चलेंगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Published: Sat, 31 Oct 2026 08:49 AM (IST)

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने 1 नवंबर को होने वाली ...और पढ़ें

जेटेट परीक्षार्थियों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन।

जेटेट परीक्षार्थियों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन।

HighLights

  1. जेटेट परीक्षार्थियों के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन।

  2. रांची-दुमका और रांची-डाल्टनगंज मार्गों पर ट्रेनें।

जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से 1 नवंबर को आयोजित की जाने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) के अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है।

परीक्षा के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ और परीक्षार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।

इन विशेष ट्रेनों का परिचालन रांची-दुमका-रांची और रांची-डाल्टनगंज-रांची के बीच किया जाएगा। इससे संताल और पलामू प्रमंडल की ओर जाने और वहां से आने वाले हजारों परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

रांची - दुमका - रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन (08619/08620)

रांची से दुमका (08619) : यह ट्रेन 31 अक्टूबर (शनिवार) और 1 नवंबर (रविवार) को रांची से सुबह 09:00 बजे रवाना होगी और उसी दिन शाम 18:30 (शाम 06:30) बजे दुमका पहुंचेगी।

दुमका से रांची (08620) : वापसी में यह ट्रेन 1 नवंबर (रविवार) और 2 नवंबर (सोमवार) की रात दुमका से 21:00 (रात्रि 9:00 ) बजे खुलकर अगले दिन सुबह 08:30 बजे रांची पहुंचेगी।

ठहराव - मुरी, झालदा, कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, फलितंड, कतरासगढ़, धनबाद, कुमारधुबी, बराकर, चितरंजन, मधुपुर, कुमराबाद रोहिणी, देवघर, घोरमारा, बासुकीनाथ और जामा।

रांची - डाल्टनगंज - रांची परीक्षा स्पेशल ट्रेन (08604/08603)

रांची से डाल्टनगंज (08604) : यह ट्रेन 31 अक्टूबर (शनिवार) और 1 नवंबर (रविवार) को रांची से शाम 19:00 (शाम 07:00 ) बजे प्रस्थान कर रात 23:45 (रात्रि 11:45 ) बजे डाल्टनगंज पहुंचेगी।

डाल्टनगंज से रांची (08603) : वापसी में यह ट्रेन 1 नवंबर (रविवार) और 2 नवंबर (सोमवार) की मध्यरात्रि 00:05 (रात 12:05 बजे) डाल्टनगंज से खुलकर तड़के सुबह 04:10 बजे रांची पहुंचेगी।

ठहराव -पिस्का, लोहरदगा, टोरी, लातेहार और बरवाडीह। 

यह भी पढ़ें- टाटानगर और राउरकेला रूट की 14 ट्रेनें रद, उत्कल एक्सप्रेस का बदला रूट; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; चेक करें रूट और टाइमिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।