दीपावली और छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; चेक करें रूट और टाइमिंग
रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 45 जोड़ी विशेष ट्रेनों की घोषणा की है।

रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन (फाइल फोटो)
HighLights
रेलवे ने दीपावली-छठ के लिए 45 जोड़ी विशेष ट्रेनें शुरू कीं
ये ट्रेनें नवंबर अंत से दिसंबर के पहले सप्ताह तक चलेंगी
अंबाला से बिहार के लिए कई विशेष ट्रेनें उपलब्ध होंगी
दीपक बहल, अंबाला। दीपावली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का इंतजाम किया है। उत्तर रेलवे ने विभिन्न रेल जोनों के सहयोग से त्योहार विशेष ट्रेनों की समय-सारिणी जारी की है। इनमें 45 जोड़ी ट्रेनें शामिल हैं, जो दिल्ली, अंबाला, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना और पंजाब के अन्य स्टेशनों को बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के प्रमुख शहरों से जोड़ेंगी।
इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तारीखों पर नवंबर के अंतिम सप्ताह और दिसंबर के पहले सप्ताह तक किया जाएगा। त्योहारों के दौरान बिहार जाने वाली नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची और कन्फर्म टिकटों की कमी रहती है।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में काम करने वाले बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा पर अपने घर लौटते हैं। ऐसे में रेलवे की इस व्यवस्था से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।
अंबाला के यात्रियों के लिए सहरसा और सरहिंद के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन महत्वपूर्ण है। ट्रेन संख्या 04527 सहरसा से छह, 10 और 13 नवंबर को शाम 7:15 बजे रवाना होकर रात 10:20 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04528 सरहिंद से पांच, नौ और 12 नवंबर को सुबह 11:25 बजे चलकर शाम पांच बजे सहरसा पहुंचेगी।
चंडीगढ़ से बरौनी के बीच ट्रेन संख्या 04536 प्रत्येक शुक्रवार रात 11:45 बजे चलेगी, जबकि बरौनी से चंडीगढ़ के लिए ट्रेन संख्या 04535 प्रत्येक रविवार को रवाना होगी। इ
नका संचालन क्रमश: 27 और 29 नवंबर तक निर्धारित है।
पटना, दरभंगा, सहरसा और मुजफ्फरपुर के लिए कई विकल्प
नई दिल्ली और पटना के बीच ट्रेन संख्या 02252, 02251, 02254 और 02253 अलग-अलग दिनों में चलेंगी। चंडीगढ़-पटना के बीच 04512 और 04511, फिरोजपुर कैंट-पटना के बीच 04615 और 04616 तथा आनंद विहार-पाटलिपुत्र के बीच 04096 और 04095 का संचालन भी किया जाएगा।
दिल्ली और सीतामढ़ी के बीच 04010 व 04009, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर के बीच 04028 व 04027 और आनंद विहार-जोगबनी के बीच 04008 व 04007 ट्रेनें चलाई जाएंगी।
दिल्ली-सुपौल के बीच 04072 व 04071, नई दिल्ली-हावड़ा के बीच 04052 व 04051, आनंद विहार-भागलपुर के बीच 04062 व 04061 तथा योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर के बीच 04314 व 04313 विशेष ट्रेनें चलेंगी।
यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, रातें हुईं सर्द; तापमान में भारी गिरावट
बंगाल और पूर्वोत्तर के यात्रियों को भी सुविधा
कोलकाता, बरौनी और अन्य शहरों के लिए भी विशेष रेल सुविधा दी गई है। अमृतसर-कोलकाता के बीच 04624 और 04623, अमृतसर-बरौनी के बीच 04668 और 04667 तथा योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता के बीच 04312 और 04311 ट्रेनें चलेगी।
नई दिल्ली-दानापुर के बीच 04090 व 04089, शकूरबस्ती-दरभंगा के बीच 04098 व 04097 तथा दिल्ली-कामाख्या के बीच 04076 व 04075 का संचालन भी निर्धारित किया गया है। अमृतसर-जयनगर के बीच 04652 और 04651 ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देंगी।
पंजाब से बिहार के लिए विशेष तारीखों पर ट्रेनें
शकूरबस्ती-मानसी के बीच 04406 और 04405, शकूरबस्ती-पटना के बीच 04404 और 04403 तथा शकूरबस्ती-झंझारपुर के बीच 04410 और 04409 का संचालन पांच से 15 नवंबर के बीच अलग-अलग तारीखों पर होगा।
अमृतसर-छपरा के बीच 04638 व 04637 और छेहरटा-मुजफ्फरपुर के बीच 04640 व 04639 ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। लुधियाना से सहरसा, दरभंगा, गया और कोलकाता के लिए क्रमशः 04656, 04662, 04664 और 04666 तथा वापसी में 04655, 04661, 04663 और 04665 ट्रेने निर्धारित की गई हैं।
यह भी पढ़ें- विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा की मनीषा भनवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला गोल्ड मेडलिस्ट
वाराणसी, अयोध्या और वैष्णो देवी के लिए भी ट्रेनें
उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए वाराणसी-दिल्ली के बीच 04209 व 04210, अयोध्या कैंट-आनंद विहार के बीच 04213 व 04214 और वाराणसी-चंडीगढ़ के बीच 04227 व 04228 ट्रेनें चलेंगी। श्री माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी के बीच 04604 व 04603 तथा जम्मू तवी-वाराणसी के बीच 04610 व 04609 का संचालन होगा।
नई दिल्ली-कटरा के बीच 04081 व 04082, वाराणसी-बठिंडा के बीच 04221 व 04222 और वाराणसी-अयोध्या धाम के बीच 04201 व 04202 ट्रेनें भी सूची में शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त हजरत निजामुद्दीन-दादर के बीच 04002 व 04001, सुलतानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 04212 व 04211 तथा वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच 04226 व 04225 ट्रेनें चलाई जाएंगी। कटिहार-अमृतसर के बीच 05736 और 05735 भी निर्धारित हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।