विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा की मनीषा भनवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला गोल्ड मेडलिस्ट

Published: Fri, 30 Oct 2026 09:14 PM (IST)

मनीषा भनवाला ने कजाकिस्तान के अस्ताना में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस ...और पढ़ें

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा की मनीषा भनवाला ने रचा इतिहास। फोटो जागरण

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा की मनीषा भनवाला ने रचा इतिहास। फोटो जागरण

HighLights

  1. मनीषा भनवाला ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

  2. पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं जिसने गोल्ड मेडल जीता।

  3. 59 किलोग्राम भारवर्ग में अमेरिकी पहलवान को 8-6 से हराया।

जागरण संवाददाता, जींद। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में हो रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में सिवाहा गांव की मनीषा भनवाला ने गोल्ड मेडल जीतते हुए इतिहास रच दिया है। मनीषा विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी हैं। मनीषा ने 59 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में अमेरिका की पहलवान एबिगेल नेट को 8-6 से शिकस्त दी। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा।

फाइनल में शुरुआत से ही दोनों पहलवानों ने आक्रामक खेल दिखाया और एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। मनीषा ने शानदार तकनीक, धैर्य और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए मुकाबले में बढ़त बनाए रखी। आखिरकार उन्होंने दो अंकों के अंतर से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया।

मनीषा के भाई रिंकू ने बताया कि यह जीत केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारतीय महिला कुश्ती के लिए भी ऐतिहासिक क्षण है। अब तक किसी भी भारतीय महिला पहलवान का विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ये पहला गोल्ड मेडल है। मनीषा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर इस लंबे इंतजार को खत्म कर दिया। मनीषा की जीत देश की युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

एशियन गेम्स में नहीं जीत पाई थी मेडल

मनीषा एशियन गेम्स में भी खेली थी, लेकिन मेडल नहीं जीत पाई थी। क्वार्टर फाइनल में जापान की अकारी फुजिनामी (पेरिस ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट) के खिलाफ 0-3 से हार गई थी। मनीषा भनवाला के पिता सुरेश की मौत हो चुकी है।

भाई रिंकू सर्कल कबड्डी खेलता है। मनीषा रोहतक में जूनियर कोच के पद पर कार्यरत है। मनीषा ने साल 2015 में खेल स्कूल निडानी में कुश्ती का अभ्यास शुरू किया। साल 2022 से 2025 तक लगातार चार साल सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीते।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।