विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, रातें हुईं सर्द; तापमान में भारी गिरावट

Published: Fri, 30 Oct 2026 11:23 PM (IST)

हरियाणा में तेजी से गिर रहा रात का तापमान, नारनौल में 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। गुरुग्राम में हल्की बारिश ...और पढ़ें

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज। फाइल फोटो

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज। फाइल फोटो

HighLights

  1. हरियाणा में रात के तापमान में तेजी से गिरावट।

  2. नारनौल में 13 डिग्री, गुरुग्राम में 20.5 डिग्री तापमान।

  3. हल्की बारिश से ठंड बढ़ी, आगे और गिरावट संभव।

जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में तेजी से मौसम में बदलाव के साथ ही रात का तापमान कम हो रहा है। शुक्रवार को दिन-रात के तापमान में कमी रही। नारनौल का रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तो गुरुग्राम का अधिकतम तापमान गिर कर 20.5 डिग्री तक रह गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में तेजी से गिरावट हो रहा है। शुक्रवार को गुरुग्राम, पलवल और रेवाड़ी में हल्की वर्षा हुई। वर्षा के साथ ही तापमान में गिरावट होने से गुरुग्राम का अधिकतम तापमान कम हुआ।

दिन और रात का तापमान कम होने से दिन में भी हवा चलने से ठंड महसूस हो रही है। वहीं आने वाले दिनों में यह तापमान और नीचे गिर सकता है।

तापमान का ब्योरा (डिग्री सेल्सियस में)
जिला न्यूनतम अधिकतम

अंबाला

18.8
28.2
भिवानी
14
24.9
फरीदाबाद
19.2
23.2
गुरुग्राम
17.2
20.5
हिसार

18.2
29.3
करनाल

17.5
21.6
नारनौल
13
25.2
पानीपत
18.2
24.9
रोहतक

17.6
24.9
सिरसा

17.2
29.3

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।