विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटानगर और राउरकेला रूट की 14 ट्रेनें रद, उत्कल एक्सप्रेस का बदला रूट; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:00 AM (IST)

Train News: रेलवे ने दीपावली और छठ के दौरान टाटानगर-राउरकेला रूट पर 14 ट्रेनों को रद कर दिया है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. टाटानगर-राउरकेला रूट पर 14 ट्रेनें अस्थायी रूप से रद

  2. दीपावली, छठ त्योहार पर यात्रियों को होगी भारी असुविधा

  3. बागडीही-झारसुगुड़ा रेल खंड पर चौथी लाइन का काम जारी

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। दीपावली व छठ में एक ओर दूसरे राज्यों में काम करने वाले किसी भी ट्रेन से घर आना चाहते हैं तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर व राउरकेला रूट की 14 ट्रेनों को रद किया है जो 31 अक्टूबर से पांच नवंबर तक के लिए प्रभावी रहेगी। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामने करना पड़ सकता है।

चक्रधरपुर रेल मंडल के बागडीही-झारसुगुड़ा रेल खंड के बीच चौथी लाइन की कमीशनिंग और यार्ड रीमाडलिंग का किया जा रहा है। इस विकास कार्य को लेकर रेलवे ने बड़े पैमाने पर ट्रेनों का रेगुलेशन (परिचालन में बदलाव) लागू किया है।

इसके तहत 31 अक्टूबर से पांच नवंबर तक टाटानगर, राउरकेला और हावड़ा रूट की इस्पात एक्सप्रेस समेत कुल 14 महत्वपूर्ण ट्रेनों को अस्थाई रूप से रद कर दिया गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस नान-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बुनियादी ढांचे में सुधार होगा जिससे भविष्य में ट्रेनों की रफ्तार और समयबद्धता बढ़ेगी। हालांकि, तात्कालिक तौर पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

रद रहने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची इस प्रकार है-

  • 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस : 31 अक्टूबर को रद।
  • 22861 हावड़ा-कांताबांजी इस्पात एक्सप्रेस : तीन नवंबर को रद।
  • 22862 कांताबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस : चार नवंबर को रद।
  • 18109-18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस : एक से तीन नवंबर तक रद।
  • 18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस : एक से तीन नवंबर तक रद।
  • 18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस : दो से चार नवंबर तक रद।
  • 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस : तीन नवंबर को रद।
  • 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस : चार नवंबर को रद।
  • 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस : दो नवंबर को रद।
  • 18125-18126 राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस : तीन नवंबर को रद।
  • 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस : दो नवंबर को रद।
  • 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस : पांच नवंबर को रद।
  • 22839-22840 भुवनेश्वर-राउरकेला-भुनेश्वर एक्सप्रेस : तीन नवंबर को रद

लोकल व मेमू ट्रेनें:

68029-68030 राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू : यह ट्रेन एक से तीन नवंबर तक पूरी तरह रद्द रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की सही स्थिति की जांच अवश्य कर लें। वहीं, ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों का रिफंड सीधे उनके खाते में भेज दिया जाएगा।

दो नवंबर को टाटानगर नहीं आएगी उत्कल एक्सप्रेस

यार्ड री-माडलिंग के कारण पुरी से चलकर योग नगरी ऋषिकेश की अप व डाउन ट्रेन टाटानगर नहीं आएगी। रेल प्रशासन द्वारा जारी आदेश के तहत 18477-184787 कलिंग उत्कल अपने तय रूट कटक, भद्रक, हिजली, टाटानगर, राउरकेला से झारसुगुड़ा होते हुए ईब जाने के बजाए यह ट्रेन दो नवंबर को ईब से सीधे झारसुगुड़ा रोड होते हुए संबलपुर सिटी से कटक जाएगी।

ऐसे में टाटानगर की ओर आने वाले यात्रियों को ईब स्टेशन पर ही उतरकर दूसरी ट्रेनों से टाटानगर की ओर आना होगा।

यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रद, उत्कल एक्सप्रेस का बदला रूट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।