चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 18 एक्सप्रेस ट्रेनें रद, उत्कल एक्सप्रेस का बदला रूट
Train News: चक्रधरपुर रेल मंडल में 1 से 3 नवंबर तक चौथी रेल लाइन के कार्य के कारण 18 एक्सप्रेस ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
चक्रधरपुर में 1-3 नवंबर तक रेल कार्य।
18 एक्सप्रेस ट्रेनें रद, 2 का मार्ग बदला।
यात्री यात्रा से पहले स्थिति जांचें।
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत बागडिही और झारसुगुड़ा स्टेशनों के बीच चौथी रेल लाइन को मेन लाइन से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है।
इसके लिए 01 से 03 नवंबर के बीच प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के साथ यार्ड रिमॉडलिंग का काम किया जाएगा।
इस विकास कार्य के चलते रेलवे ने चक्रधरपुर मंडल से गुजरने वाली लंबी दूरी की 18 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद करने की घोषणा की है।
जबकि दो एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाएगी। उल्लेखनीय है कि ये ट्रेनें चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला, झारसुगुड़ा और चक्रधरपुर स्टेशनों के माध्यम से संचालित होती हैं और अपने सफर के दूसरे दिन इन स्टेशनों पर पहुंचती हैं।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की समय-सारिणी और अद्यतन स्थिति की जांच अवश्य कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेगी
- 01 से 03 नवंबर तक ट्रेन नंबर 18109/18110 इतवारी-टाटानगर- इतवारी एक्सप्रेस।
- 01 से 03 नवंबर तक ट्रेन नंबर 68029/68030 राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू।
- 03 नवंबर को ट्रेन नंबर 18125/18126 राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस ।
- 01 से 03 नवंबर तक ट्रेन नंबर 18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस।
- 02 से 04 नवंबर तक ट्रेन नंबर 18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस ।
- 03 नवंबर को ट्रेन नंबर 22861 हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस ।
- 04 नवंबर को ट्रेन नंबर 22862 कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस
- 03 नवंबर को ट्रेन नंबर 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस ।
- 04 नवंबर को ट्रेन नंबर 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस ।
- 31 अक्टूबर काे ट्रेन नंबर 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस ।
- 02 नवंबर को ट्रेन नंबर 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस ।
- 02 नवंबर को ट्रेन नंबर 17433 तिरूपति-रक्सौल एक्सप्रेस ।
- 05 नवंबर को ट्रेन नंबर 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस ।
- 03 नवंबर को ट्रेन नंबर 22839/22840 भुवनेश्वर-राउरकेला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस।
ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी
- 02 नवंबर को पुरी से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस कटक-भद्रक-हिजली-टाटानगर-राउरकेला-झारसुगुड़ा-इब स्टेशन के बजाए परिवर्तित मार्ग कटक-संबलपुर शहर-झारसुगुड़ा रोड-इब स्टेशन होते हुए योग नगरी ऋषिकेश तक जाएगी।
- 02 नवंबर को योग नगरी ऋषिकेश से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस इब-झारसुगुड़ा-राउरकेला-टाटानगर-हिजली-भद्रक-कटक स्टेशन के बजाए परिवर्तित मार्ग इब-झारसुगुड़ा रोड- संबलपुर -कटक होते हुए पुरी स्टेशन तक जाएगी।
यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, दक्षिण पूर्व रेलवे ने एलटीटी मुंबई–हटिया स्पेशल सहित छह स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए फेरे