विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Awas Yojna : प्रयागराज के 14 हजार लाभार्थियों को राहत, 2 माह में 50 हजार रुपये की पहली किस्त मिलेगी

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 12 Oct 2026 02:19 PM (IST)

प्रयागराज में पीएम आवास योजना के तहत 14 हजार से अधिक लाभार्थियों को दो माह के भीतर 50 हजार रुपये ...और पढ़ें

प्रयागराज में पीएम आवास के लिए लगभग 22 हजार आवेदकों का सत्यापन हो चुका है।

प्रयागराज में पीएम आवास के लिए लगभग 22 हजार आवेदकों का सत्यापन हो चुका है।

HighLights

  1. प्रधानमंत्री आवास को 1.20 लाख लोगों ने किया आवेदन 

  2. डूडा की ओर से 55 हजार आवेदकों का हो चुका है सर्वे

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। PM Awas Yojna प्रधानमंत्री (पीएम) आवास योजना के तहत पक्के मकान का सपना संजोए शहर के 1.20 लाख लोगों ने आवेदन किया है। इनमें से 55 हजार आवेदकों का सर्वे पूरा कर लिया गया है, जबकि 22 हजार पात्र आवेदकों का सत्यापन करने के बाद उनकी सूची शासन को भेज दी गई है।

7 हजार लाभार्थियों को मिल चुकी है पहली किस्त

अब 14 हजार से अधिक लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए दो माह के भीतर 50 हजार रुपये पहली किस्त मिल जाएगी। चालू वित्तीय वर्ष में सात हजार लाभार्थियों के खाते में पीएम आवास योजना के तहत पहली किस्त भेजी जा चुकी है।

घर बनाने के लिए कई लोगों के पास जमीन नहीं 

जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की ओर से आवेदनों की जांच और पात्रता सत्यापन की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है। सर्वे के दौरान ऐसे आवेदक भी सामने आए हैं, जिनके पास आवास निर्माण के लिए अपनी जमीन नहीं है।

डूडा की परियोजना अधिकारी बोलीं

PM Awas Yojna जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की परियोजना अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगा कार्गो टर्मिनल: किसानों और कारोबारियों को लाभ, मिलेगा बड़ा बाजार

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बनेगा भव्य वॉटर पार्क और फन सिटी, मिलेगा भरपूर मनोरंजन व लजीज व्यंजनों का स्वाद; तैराकी भी कर सकेंगे