विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Awas : प्रयागराज के 14 हजार लाभार्थियों को दो माह में 50 हजार की किस्त मिलेगी, 1.20 लाख ने किया आवेदन

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 18 Oct 2026 12:35 PM (IST)

प्रयागराज में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.20 लाख लोगों ने आवेदन किया है। इनमें से 14 हजार से अधिक ...और पढ़ें

प्रयागराज के 14 हजार पीएम आवास लाभार्थियों को50 हजार की किस्त मिलेगी।

प्रयागराज के 14 हजार पीएम आवास लाभार्थियों को50 हजार की किस्त मिलेगी।

HighLights

  1. डूडा की ओर से 55 हजार आवेदकों का हो चुका है सर्वे

  2. लगभग 22 हजार आवेदकों का किया जा चुका है सत्यापन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान का सपना संजोए शहर के 1.20 लाख लोगों ने आवेदन किया है। इनमें से 55 हजार आवेदकों का सर्वे पूरा कर लिया गया है, जबकि 22 हजार पात्र आवेदकों का सत्यापन करने के बाद उनकी सूची शासन को भेज दी गई है।

सात हजार के खाते में आ चुकी है धनराशि

अब 14 हजार से अधिक लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए दो माह के भीतर 50 हजार रुपये पहली किस्त मिल जाएगी। चालू वित्तीय वर्ष में सात हजार लाभार्थियों के खाते में पीएम आवास योजना के तहत पहली किस्त भेजी जा चुकी है।

पात्रता सत्यापन की प्रक्रिया हो रही

डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) की ओर से आवेदनों की जांच और पात्रता सत्यापन की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है। सर्वे के दौरान ऐसे आवेदक भी सामने आए हैं, जिनके पास आवास निर्माण के लिए अपनी जमीन नहीं है। डूडा की परियोजना अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया है।

यह भी पढ़ें- रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे यूनिसेक्स सैलून, यात्रा के दौरान साज-सज्जा कर सकेंगे; NCR के इन स्टेशनों से होगी शुरूआत

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में 23 ब्लाकों के ADO का रुका वेतन, ऑडिट की आपत्तियों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई