Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PCS Transfer: एडीएम प्रशासन पद पर पूजा मिश्रा ने लिया चार्ज, हर्षदेव पांडेय को दी गई विदाई

    Updated: Sun, 03 Mar 2024 04:08 PM (IST)

    रायबरेली से स्थानांतरित होकर आईं पूजा मिश्रा ने शनिवार को एडीएम प्रशासन पद का चार्ज लिया। वह इस पद पर पहली महिला अधिकारी के रूप में आई हैं। सबसे पहले उन्होंने मातहतों के साथ बैठक कर कामकाज की स्थिति समझी। इसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के साथ महिलाओं को स्वावलंबी बनाना उनकी प्राथमिकता में है।

    Hero Image
    एडीएम प्रशासन पद पर पूजा मिश्रा ने लिया चार्ज

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रायबरेली से स्थानांतरित होकर आईं पूजा मिश्रा ने शनिवार को एडीएम प्रशासन पद का चार्ज लिया। वह इस पद पर पहली महिला अधिकारी के रूप में आई हैं। सबसे पहले उन्होंने मातहतों के साथ बैठक कर कामकाज की स्थिति समझी। इसके बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों से मुलाकात की। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के साथ महिलाओं को स्वावलंबी बनाना उनकी प्राथमिकता में है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मूल रूप से मीरजापुर की रहने वाली पूजा मिश्रा की पढ़ाई दिल्ली में हुई। अभी तक वह रायबरेली में एडीएम वित्त एवं राजस्व के पद पर थीं। वर्ष 2013 बैच की पीसीएस अफसर पूजा मिश्रा के पति पटना में आयकर विभाग में संयुक्त आयुक्त हैं। वह गोरखपुर, लखनऊ व सीतापुर में भी तैनात रही हैं। दूसरी ओर, यहां अब तक एडीएम प्रशासन रहे हर्षदेव पांडेय को विदाई दी गई।

    शनिवार शाम संगम सभागार में आयोजित समारोह में हर्षदेव पांडेय के लगभग ढाई वर्षों के कार्यकाल को याद किया गया। वह वाराणसी के एडीएम आपूर्ति बनाए गए हैं। विदाई समारोह में डीएम नवनीत सिंह चहल, सीडीओ गौरव कुमार, एडीएम सिटी मदन कुमार, एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा, सीआरओ कुंवर पंकज, एडीएम नजूल प्रदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजयशंकर श्रीवास्तव, महामंत्री महेंद्र पांडेय भी मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner