Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj News: घंटों इंतजार के बाद भी यात्रियों को नहीं मिल रहे वाहन, रोडवेज बसों का संचालन बंद होने से यात्री परेशान

    Updated: Sun, 06 Apr 2025 02:48 PM (IST)

    मेजा क्षेत्र के कोहड़ार बाजार से कचहरी शांती पुरम प्रयागराज के लिए चल रही रोडवेज बस बन्द होने के बाद यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। घंट ...और पढ़ें

    Hero Image
    रोडवेज बसों का संचालन बंद होने से यात्री परेशान

    संवाद सूत्र, जागरण, कोहड़ार। मेजा क्षेत्र के कोहड़ार बाजार से कचहरी शांती पुरम प्रयागराज के लिए चल रही रोडवेज बस बन्द होने के बाद यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। घंटों इन्तजार के बाद भी प्राइवेट बस या आटो पूरी तरह से भरी मिलती है। यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। मरीजों को इलाज के लिए शहर जाना, छात्रों को कालेज जाना तथा व्यापारियों के लिए समय से प्रयागराज न पहुंचना कारण बना हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पहले रोडवेज बस चलती थी। कुछ दिन पहले बन्द हो गई थी। स्थानीय व्यापारियों ने पुन: रोडवेज बस चलाने की मांग की है।

    कोहड़ार बाजार से प्रयागराज के लिए चल रही रोड वेज बस से व्यापारी भाइयों व अन्य यात्रियों के लिए काफी आसान यात्रा होती थी। समय की बचत भी होती थी। बसें पुनः चलाई जाए। विमल जैन

    कोहड़ार जब से सरकारी बसें चलना बन्द हो गई हैं। शहर जाने में काफी दिक्कत हो रही है। घंटों बैठ कर इन्तजार के बाद कोई प्राइवेट साधन मिलता है तो भूसा जैसा भरने के बाद ही चलते हैं। कृपा शंकर शोनी

    कोहड़ार जब सरकारी बसें चलती थीं तो हर आंधे घंटे में साधन मिल जाता था। सब समय से पहुंच कर अपना काम कर लेते थे। रोडवेज बस बन्द होने से काफी दिक्कत हो रही है। पप्पू केसरवानी

    कोहड़ार रोडवेज बस बंद होने से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर जाकर पढ़ने वाले बच्चे हो रहे हैं। रोडवेज इलेक्ट्रानिक बस का चलना नितांत आवश्यक है। रंजय मिश्रा, कोहड़ार