माफिया अतीक अहमद की जमीन पर पद्मलोक अपार्टमेंट का DPR तैयार, एक सप्ताह में निकलेगा टेंडर; जल्द शुरू होगा निर्माण
माफिया अतीक अहमद से मुक्त कराई गई जमीन पर बनने वाले पद्मलोक अपार्टमेंट का विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार हो ...और पढ़ें

प्रयागराज के श्रीकृष्णपुरी (कसारी-मसारी) में बनने वाले पद्मलोक आवास योजना का मॉडल। जागरण
HighLights
पद्मलोक अपार्टमेंट का मुख्यमंत्री ने 15 अक्टूबर को किया था भूमि पूजन
माफिया अतीक अहमद से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट
अपार्टमेंट में पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्था से आवंटियों को सुविधा होगी
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। श्री कृष्णपुरी (कसारी-मसारी) में माफिया अतीक अहमद से मुक्त कराई गई जमीन पर पद्मलोक अपार्टमेंट का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। आवासीय योजना का डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुका है। कंसल्टेंट कंपनी की ओर से प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) को उपलब्ध करा दिया गया है।
अब एक सप्ताह के भीतर निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पीडीए की इस महत्वाकांक्षी आवासीय योजना के तहत चार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में 602 फ्लैट बनाए जाएंगे। योजना में पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्था की जाएगी, ताकि आवंटियों को वाहनों को खड़ा करने में परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 अक्टूबर को माफिया अतीक अहमद के पुश्तैनी मकान से चंद कदम की दूरी पर प्रस्तावित पद्मलोक अपार्टमेंट के लिए भूमि पूजन किया था। इसके बाद से ही परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी तेज कर दी गई थी।
पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि पद्मलोक अपार्टमेंट का डीपीआर तैयार हो गया है। एक सप्ताह के भीतर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज की अनोखी रामलीला: एक रावण-दो श्रीराम, एक देते जीवनदान तो दूसरे करते हैं वध
यह भी पढ़ें- प्रयागराज की अनूठी शृंगार चौकियां: प्रकृति संरक्षण संग भव्यता का अद्भुत संगम देखने जुटते हैं हजारों श्रद्धालु
