विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज के रास्ते 16 अक्टूबर से दौड़ेगी नई दिल्ली-पटना विशेष वंदे भारत, त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी राहत

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 13 Oct 2026 07:57 PM (IST)

रेलवे ने दीपावली और छठ महापर्व के लिए नई दिल्ली से पटना के बीच विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की ...और पढ़ें

नई दिल्ली-पटना विशेष वंदे भारत प्रयागराज के रास्ते 16 अक्टूबर से जाएगी।

नई दिल्ली-पटना विशेष वंदे भारत प्रयागराज के रास्ते 16 अक्टूबर से जाएगी।

HighLights

  1. त्योहारों पर सीट न मिलने से परेशान यात्रियों को मिलेगी राहत

  2. आइआरसीटीसी के साथ टिकट काउंटर से होगी ट्रेन में बुकिंग

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दीपावली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच 16 कोच की स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। कानपुर और प्रयागराज होकर गुजरने वाली यह पूरी तरह आरक्षित ट्रेन 16 अक्टूबर से पटरी पर उतरेगी।

शुरुआत में ट्रेन 02252 नई दिल्ली-पटना 16 व 18 अक्टूबर को और ट्रेन 02251 पटना-नई दिल्ली 17 व 19 अक्टूबर को चलेगी। इसके बाद 21 अक्टूबर से 26 नवंबर तक यह सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। नई दिल्ली से यह प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शनिवार को चलेगी, जबकि पटना से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व रविवार को रवाना होगी।

नई दिल्ली से सुबह 08:35 बजे चलकर दोपहर 03:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और 03:50 बजे रवाना होकर रात 09:30 बजे पटना पहुंचेगी। पटना से सुबह 10:00 बजे चलकर दोपहर 03:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और 03:40 बजे रवाना होकर रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में तय किया गया है।

यह भी पढ़ें- बिना झटके रुकेगी पूरी मालगाड़ी, सामान का नुकसान नहीं होगा; रेलवे ने ब्रेक सिस्टम में लागू किए नए नियम

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को प्रयागराज आएंगे, माफिया से मुक्त जमीन पर बनने वाले फ्लैट का करेंगे भूमि पूजन