विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज: अतीक की जमीन पर बनेंगे फ्लैट, CM योगी करेंगे भूमि पूजन; गरीब-जरूरतमंद परिवारों को मिलेंगे आवास

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 13 Oct 2026 07:27 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को प्रयागराज का दौरा करेंगे, जहां माफिया अतीक अहमद से मुक्त कराई गई जमीन पर ...और पढ़ें

प्रयागराज के कसारी-मसारी में माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त भूमि पर समतलीकरण किया जा रहा, इस पर बनने वाले फ्लैट का मुख्यमंत्री भूमि पूजन करेंगे। जागरण

प्रयागराज के कसारी-मसारी में माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त भूमि पर समतलीकरण किया जा रहा, इस पर बनने वाले फ्लैट का मुख्यमंत्री भूमि पूजन करेंगे। जागरण

HighLights

  1. माफिया अतीक अहमद से मुक्त कराई गई जमीन पर बनेगा पद्मलोक अपार्टमेंट

  2. अपार्टमेंट के निर्माण में खर्च होंगे 191 करोड़, 14 मंजिल में होंगे 602 फ्लैट

  3. कसारी-मसारी आवासीय योजना में बनने वाले अपार्टमेंट में पार्किंग सुविधा भी

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार यानी 15 अक्टूबर को प्रयागराज आगमन होगा। माफिया अतीक अहमद के पुश्तैनी मकान के पास कब्जे से मुक्त कराई गई भूमि पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) पद्मलोक अपार्टमेंट विकसित करेगा। इसी अपार्टमेंट बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूमि पूजन करेंगे।

पीडीए ने भूमि का समतलीकरण किया 

इस जमीन को माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई है। करीब 191.20 करोड़ रुपये की लागत से 14 मंजिल का अपार्टमेंट तैयार किया जाएगा जिसमें 602 फ्लैट 2 बीएचके के बनाए जाएंगे। भूमि पूजन के पहले निर्माण स्थल पर पीडीए के अधिकारियों और पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को समतलीकरण कराया गया।

76 फ्लैट की चाबी सीएम ने आवंटियों को दी थी

इसके पहले लूकरगंज में माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर पीएम आवास योजना के तहत 76 फ्लैटों का निर्माण कर गरीबों को दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवंटियों को चाबी वितरित किया था।

सभी फ्लैट 2BHK के होंगे

कसारी-मसारी आवास योजना में करीब 9811 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अपार्टमेंट का निर्माण कराया जाएगा। इसमें कुल 602 आवासीय फ्लैट बनाए जाएंगे। सभी फ्लैट दो बेडरूम, हाल और रसोई (2 बीएचके) श्रेणी के होंगे। प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल 56 वर्ग मीटर से अधिक रखा जाएगा। आठ लिफ्ट लगाई जाएगी। परियोजना को ग्रुप हाउसिंग के तहत विकसित किया जाएगा।

सीमित बजट में फ्लैटों की बिक्री होगी : पीडीए उपाध्यक्ष

मुख्यमंत्री द्वारा भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद तेजी से निर्माण किया जाएगा। इस आवासीय योजना का लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिलेगी। सीमित बजट में फ्लैटों की बिक्री की जाएगी।

556 पीएम आवास के लाभार्थियों को सीएम देंगे चाबी

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पीपल गांव में बनाए गए 556 फ्लैटों के आवंटियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाबी सौंपंगे। अप्रैल 2025 में लाटरी के माध्यम से आवंटियों का चयन किया गया था। 556 फ्लैटों के लिए दो हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। डूडा की ओर से सर्वे के दौरान 1901 लोग लाटरी में शामिल होने के लिए पात्र पाए गए। पीडीए सचिव विनीत कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भूमि पूजन के बाद पीएम आवास के लाभार्थियों को चाबी वितरित करेंगे।

यह भी पढ़ें- केशव मौर्य का सपा और कांग्रेस पर हमला, कहा- देश का माहौल खराब कर रहीं; इंडी गठबंधन के दलों पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें- प्रयागराज के पीडी टंडन पार्क में बनेगा ग्लो गार्डन, बच्चों के वाटर गेम्स व वाइल्ड लाइफ पर्यटकों को लुभाएगी