विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केशव मौर्य का सपा और कांग्रेस पर हमला, कहा- देश का माहौल खराब कर रहीं; इंडी गठबंधन के दलों पर साधा निशाना

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 13 Oct 2026 12:33 PM (IST)

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और कांग्रेस पर देश का माहौल खराब करने का आरोप लगाया, इंडी गठबंधन ...और पढ़ें

प्रयागराज के सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता करते उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य। जागरण

प्रयागराज के सर्किट हाउस में पत्रकारवार्ता करते उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य। जागरण

HighLights

  1. कहा कि 2014 से प्रधानमंत्री मोदी की सरकार सफलतापूर्वक चल रही

  2. प्रयागराज के सर्किट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए डिप्टी सीएम

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा और कांग्रेस देश और प्रदेश का माहौल खराब कर रहे हैं। राहुल गांधी के साथ सपा बहादुर अखिलेश यादव मिलकर माहौल खराब करने का काम कर रहें हैं। इंडी गठबंधन के सभी दल दिल्ली के जंतर-मंतर पर माहौल खराब कर रहें हैं। बीजेपी की डबल इंजन की सरकार किसी आंदोलन से न तो डरती है और न दबती है। कल राहुल गांधी ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे घटिया हरकत की है, जिसकी देश आलोचना कर रहा है।

 वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व बढ़ा

मंगलवार को प्रयागराज के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में केशव मौर्य ने कहा कि 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सफलतापूर्वक चल रही है। किसानों और गरीबों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व बढ़ाने का काम किया जा रहा है। 

विपक्षी दल माहौल खराब कर रहे 

एसआईआर की प्रक्रिया में हमने हिस्सा लिया। जिन मतदाताओं की मृत्यु हुई उनका नाम काटा जाता है। जो मतदाता शिफ्ट हुए हैं उनका नाम एक जगह किया जाता है। डिप्टी सीएम ने कहा अगर इसमें आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकतें हैं। हालांकि विपक्षी दल अन्तर्विरोधी शक्तियों के साथ मिलकर माहौल खराब कर रहे हैं।

न खाता न बही जो राहुल गांधी कहें वही सही...

डिप्टी सीएम ने कहा जो राहुल गांधी कहें वही सही नहीं है। राहुल गांधी उस तर्ज पर चल रहें हैं, जिसमें कहा जाता है कि न खाता न बही जो राहुल गांधी कहें वही सही। सत्ता के लालच में व्याकुल होकर ये माहौल खराब कर रहें हैं। आज कांग्रेस, सपा, टीएमसी और देश विरोधी दल सत्ता से गायब हो गए।राजधानी को इन लोगों ने बंधक बनाने के मकसद से आंदोलन खड़ा किया था। देश की जनता का इन्हें साथ नहीं मिला है तो अब माहौल खराब कर रहें हैं।

2027 में प्रचंड बहुमत से NDA सरकार बनने का दावा

डिप्टी सीएम ने कहा कि देश की प्रगति में ऐसे बाधक विपक्ष को नहीं बनना चाहिए। दावा किया कि 2027 में प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। पंजाब में भी आने वाले चुनाव में बीजेपी सरकार बनाएगी, विपक्ष पर प्रहार किया कि 2029 के चुनाव में जीत का सपना देख रहे हैं, इसीलिए 2027 के लिए अभी से उदंडता दिखाने का काम कर रहे हैं।

... हम उनकी सराहना करते हैं

डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ दिन पहले हुए राज्यसभा चुनाव में 10 में से आठ बीजेपी के सदस्य बने हैं। अगर प्रतिशत देखा जाए तो 80 फीसद बीजेपी को और 20 फीसद सपा को मिला है। सपा के राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए धनराज नाथवानी ने भी पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। हम उनकी सराहना करते हैं। केशव ने स्नातक विधान परिषद की सभी 11 सीटों पर भी जीत का दावा किया। उन्होंने इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र से सपा के प्रत्याशी पर भी निशाना साधा। कहा कि सपा खनन माफिया, भू माफिया और शिक्षक माफियाओं का भी ठिकाना है।

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2027 Schedule : हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 5 से 24 फरवरी तक, विस्तृत कार्यक्रम यहां देखें

यह भी पढ़ें- राज्य सभा सदस्य निर्वाचित होने पर राधाकांत ओझा का इलाहाबाद HCBA में स्वागत, हाई कोर्ट बार के अध्यक्ष रह चुके हैं