UP Board Exam 2027 Schedule : हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 5 से 24 फरवरी तक, विस्तृत कार्यक्रम यहां देखें
UP Board Exam 2027 Schedule माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर ...और पढ़ें

UP Board Exam 2027 हाईस्कूल व इंटर परीक्षा का शेड्यूल जारी हो गया है।
HighLights
पूरी परीक्षा 20 दिन के भीतर कराई जाएंगी
हाईस्कूल-इंटर में पहला प्रश्नपत्र हिंदी का होगा
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। UP Board Exam 2027 Schedule माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा वर्ष 2027 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा की शुरुआत पांच फरवरी से हो रही है। 24 फरवरी तक परीक्षाएं चलेंगी।

20 दिन में संपन्न होगी परीक्षाएं
यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि पूरी परीक्षा 20 दिन के भीतर कराई जाएंगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पहला प्रश्नपत्र हिंदी का रहेगा। उसके बाद हाईस्कूल के विद्यार्थी आठ फरवरी को पहली पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देंगे जबकि इसी दिन इंटरमीडिएट के विद्यार्थी दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय का पेपर देंगे।

... इन विद्यार्थियों को एक ही दिन पेपर देना होगा
हाईस्कूल में जिन विद्यार्थियों ने एनसीसी और मानव विज्ञान लिया है उन्हें एक ही दिन पेपर देना होगा। एनसीसी प्रथम पाली में और मानव विज्ञान की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी। ठीक अगले दिन अर्थात 10 फरवरी को हाईस्कूल में अंग्रेजी का पेपर होगा। दूसरी पाली में व्यावसायिक पाठ्यक्रम की परीक्षा होगी इसी दिन इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को दूसरी पाली में इतिहास का पेपर है।

13 व 15 फरवरी को होने वाली परीक्षाएं
UP Board Exam 2027 Schedule 13 फरवरी को हाईस्कूल में गणित प्रथम पाली, द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट का अर्थशास्त्र, 15 फरवरी को हाईस्कूल का प्रथम पाली में संस्कृत और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा कराई जाएगी।

अंतिम दिन हाईस्कूल व इंटर की ये परीक्षाएं
17 फवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल की विज्ञान विषय की परीक्षा होगी जबकि, इंटरमीडिएट के विद्यार्थी दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान का पेपर देंगे। 24 फरवरी को अंतिम पेपर हाईस्कूल में कृषि और इंटरमीडिएट में कंप्यूटर और संस्कृत का है।
